Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: रोहित मेरे भाई, आप…: मैथ्यू हेडन ने की भारतीय कप्तान से खास अपील

AUS vs IND रोहित मेरे भाई आप मैथ्यू हेडन ने की भारतीय कप्तान से खास अपील

Matthew Hayden and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से यह अपील की है कि ब्रिस्बेन टेस्ट के खेल के चौथे दिन वो और भी एनर्जी और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करें। इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।

अभी तक तीन दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। भारतीय टीम के खिलाड़ी अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे जिसके जवाब में खेल का तीसरा दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 33* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रोहित शर्मा ने 6 गेंदों में अपना खाता नहीं खोला है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मैथ्यू हेडन ने कहा कि, ‘जब मैं रोहित शर्मा के बारे में सोचता हूं तो मैं बिना टेंशन रन बनाते हुए बल्लेबाज को देखता हूं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक जड़े हुए हैं और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। रोहित शर्मा की भलाई के लिए मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि उन्हें और भी आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करनी चाहिए।

रोहित भाई मैं बस आपसे यह कहना चाहता हूं कि आप अच्छा प्रदर्शन करें और एनर्जी के साथ बल्लेबाजी करें। यह दो शब्द उन्हें जरूर ट्रिगर करेगा कि उन्होंने कैसी तैयारी की है।’

खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर हुआ पूरी तरह से पस्त

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में अभी तक कोई भी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि शुभमन गिल ने सिर्फ एक रन बनाया। विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हो गए जबकि ऋषभ पंत 9 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

बारिश की वजह से खेल के तीसरे दिन दोनों टीमों को काफी परेशानी हुई है। हालांकि खेल के चौथे दिन दोनों टीमें जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऊपर पूरी तरह से दबाव बनाया हुआ है।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...