Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से पहले बड़ी खबर आई सामने, इस ब्राॅडकास्टर के लिए कमेंट्री करेंगे सुनील गावस्कर?

AUS vs IND बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से पहले बड़ी खबर आई सामने इस ब्राॅडकास्टर के लिए कमेंट्री करेंगे सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

इस साल के अंत में भारत पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। भारतीय क्रिकेट फैंस के साथ ऑस्ट्रेलियाई फैंस भी इस सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट में यह सीरीज काफी अहम मानी जाती है, जो पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलन बाॅर्डर के सम्मान में खेली जाती है।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि इस सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) 7 क्रिकेट (7Cricket) के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि 7 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का घरेलू क्रिकेट ब्राॅडकास्टर है, जो देश में होने वाले ज्यादातर क्रिकेट को कवर करता है। तो वहीं अब इस ब्राॅडकास्टर के लिए गावस्कर आगामी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के दौरान कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर – पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट मैच  4 से 10 दिसंबर – एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर – द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी 2025 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

भारत ने पिछली बार नाम की थी यह सीरीज

गौरतलब है कि आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली गई थी। भारत ने उस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सीरीज के नागुपर में हुए पहले मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

तो वही दिल्ली में हुए दूसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद अहमदाबाद में हुआ चौथा टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ था।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या इस बार भारत बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी को बरकरार रख पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...