Skip to main content

ताजा खबर

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के शुरू होने से पहले इस मामले में आई 67 प्रतिशत की बढोत्तरी, पढ़ें बड़ी खबर 

Border-Gavaskar Tests Series (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को आगामी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी 2024 के शुरू होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से शुरू हो रहा है, और भारत इस टूर्नामेंट की गत चैंपियन हैं।

दूसरी ओर, इस बार इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पहले दिन जब टिकट्स की बिक्री लाइव हुई, तो फैंस के बीच मांग में 67 प्रतिशत की बढोत्तरी देखने को मिली है। फैंस के बीच इस मांग की 2018-19 के दौरान हुई टिकट्स की बिक्री से तुलना की गई है।

साथ ही इस बार बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पांच मैचों में से एक मैच बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के रूप में भी होना जा रहा है। इस मैच की टिकट के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सीरीज के लिए फैंस के बीच भारी मांग को देखते हुए लग रहा है कि सीरीज के दौरान स्टेडियम का माहौल इस बार काफी आकर्षक व मनमोहक रहने वाला है।

साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए स्पेशल फैन जोन स्थापित करने को लेकर भी जानकारी सामने आई है। यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज के लिए एक बहुसांस्कृतिक कार्य योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना और विविध पृष्ठभूमि के प्रशंसकों के लिए असाधारण अनुभव प्रदान करना है। गौरतलब है कि भारत इस टूर्नामेंट की गत चैंपियन है। देखने लायक बात होगी कि क्या आगामी टूर्नामेंट वह इस खिताब को बचा पाती है या नहीं?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट 22 नवंबर-26 नवंबर पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर-10 दिसंबर एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर-18 दिसंबर द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26 दिसंबर-30 दिसंबर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवा टेस्ट 3 जनवरी-7 जनवरी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 3rd T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नॉटिंघम...

‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट...