Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: “टीम इंडिया को कोच की जरूरत नहीं है…”, बीच एडिलेड टेस्ट रयान टेन ने क्यों दिया ऐसा बयान?

AUS vs IND: “टीम इंडिया को कोच की जरूरत नहीं है…”, बीच एडिलेड टेस्ट रयान टेन ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Ryan Ten (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन टीम बुरी तरह फ्लॉप रही। पहली पारी में टीम इंडिया मात्र 180 रनों पर सिमट गई।

ओपनर यशस्वी जायसवाल गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। वहीं, ऋषभ पंत (21), विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (3) जैसे बल्लेबाज भी सस्ते में आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 14.1 ओवरों में 48 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन गेंद के बाद बल्ले से भी अच्छी शुरुआत की। मेजबान ने दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे।

पहले दिन के खेल के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन ने एक बयान दिया, जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। टीम के इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद भी कोच का कहना है कि टीम को पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है।

हम अभी भी खेल में बने हुए हैं- रयान टेन

सहायक कोच रयान टेन ने इस बात पर जोर दिया कि पर्थ टेस्ट में भी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी, लेकिन टीम ने फिर दूसरे दिन जोरदार वापसी की, मैच पर पकड़ बनाया और जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि पिच में अभी भी स्विंग और सीम मूवमेंट है, जिसका टीम फायदा उठाएगी और मैच का रुख बदलेगी।

रायन टेन ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,

मुझे पता है कि स्कोर देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है, लेकिन फिर भी हमें लगता है कि हम खेल में बने हुए हैं और कल (शनिवार) कुछ बदलावों के साथ हम खेल में वापस आ सकते हैं। इस टीम को कोचों की जरूरत नहीं है जो ड्रेसिंग रूम में जाकर कहें कि हमें लड़ना है। खिलाड़ी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं और यह स्पष्ट रूप से एक बहुत ही प्राउड टीम है जो यहां आकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है।

निश्चित रूप से अभी भी थोड़ी स्विंग और थोड़ी सीम है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि हम अभी भी इसे बदल सकते हैं। पर्थ में, हम 150 रन पर आउट हो गए और फिर भी, हम उस खेल में वापस आ गए। हम अभी खेल में थोड़ा पीछे हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से कोई सरेंडर नहीं करेगा।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...