Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: जन्मदिन पर डक पर आउट होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने जसप्रीत बुमराह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND 2nd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। तो वहीं इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेटर के खास दिन पर उन्हें क्रिकेट जगत समेत साथी क्रिकेटर्स शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, क्रिकेट के नजरिए से बुमराह के लिए उनका जन्मदिन कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि अपने जन्मदिन के दिन बुमराह एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में डक पर आउट होने वाले कुछ चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

बुमराह से पहले साल 1978 में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी अपने 29वें जन्मदिन पर, कोलकाता टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ डक पर आउट हुए थे। वह अपने जन्मदिन पर डक आउट होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।

इसके बाद 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ नाॅटिंगम टेस्ट मैच में पूर्व क्रिकेटर वेंकटपति राजू भी अपने जन्मदिन पर डक पर आउट हो गए थे। इसके अलावा ईशांत शर्मा भी साल 2018 में अपने जन्मदिन वाले दिन इंग्लैंड के खिलाफ डक पर आउट हो चुके हैं। बुमराह का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है।

Indian players to get a duck on their birthday in Tests

 खिलाड़ी
 टेस्ट मैच
 सैयद किरमानी
India vs West Indies, Kolkata (1978)
 वेंकटपति राजू
England vs India, Nottingham (1996)
 ईशांत शर्मा
England vs India, Southampton (2018)
 जसप्रीत बुमराह
Australia vs India, Adelaide (2024)

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 44.1 ओवर में महज 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...