Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: ‘चल निकल’ ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद कुछ ऐसा था सिराज का रिएक्शन, वायरल हुई वीडियो 

AUS vs IND: ‘चल निकल’ ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद कुछ ऐसा था सिराज का रिएक्शन, वायरल हुई वीडियो 

Mohammed siraj and Travis Head (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच BGT सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। आज 7 दिसंबर को मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी कर, भारतीय टीम पर अपनी पकड़ बना ली है।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस पकड़ में विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के पहली पारी में 180 रनों पर सिमटने के बाद, हेड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अकेले ही 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली। इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर मजबूत पकड़ बना ली है।

तो वहीं जब मैच में सिराज ने हेड को ऑस्ट्रेलियाई पारी के 82वें ओवर में एक याॅर्कर गेंद पर आउट किया, तो उनका रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि हेड को बोल्ड आउट करने के बाद सिराज उन्हें चल निकल जैसा इशारा हाथ से करते हुए नजर आए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देखें मोहम्मद सिराज का यह वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 150 से ज्यादा रनों की बढ़त

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे दिन के डिनर ब्रेक तक 85 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस समय भारत पर बढ़त 152 रनों की हो गई है। क्रीज पर इस समय गेंदबाज मिचेल स्टार्क 18* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

डिनर ब्रेक से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर्स ने डिनर ब्रेक की घोषणा की। देखने लायक बात होगी कि भारत कितनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को रोक पाती है?

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...