Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा में जारी BGT के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, इंजरी की वजह से स्टार गेंदबाज हुआ बाहर 

AUS vs IND गाबा में जारी BGT के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर इंजरी की वजह से स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

Josh Hazlewood (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। दूसरी ओर, आज 17 दिसंबर को मैच में चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ। इस दिन टीम इंडिया ने रविंद्र जडेजा और केएल राहुल की पारी ने ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने की उम्मीदों पर लगभग पानी फेर दिया है।

दूसरी ओर, इस सब के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि काफ इंजरी की वजह से इस मैच से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) बाहर हो गए हैं। अनुभवी गेंदबाजी की यह चोट इतनी गंभीर है कि ना सिर्फ वह इस टेस्ट मैच से बल्कि BGT सीरीज के बचे हुए दो मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरा टेस्ट, चौथे दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको दिन के खेल के बारे में बताएं तो भारत ने आज 51/4 से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा मात्र 10 रन बनाकर पैट कमिंस के खिलाफ कैच आउट हो गए। हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक छोर संभाल कर रखा।

राहुल ने मुकाबले में 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी हरफनमौला खेल दिखाते हुए 123 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 74.5 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय आकाशदीप (27)* और जसप्रीत बुमराह (10*)  मौजूद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 193 रनों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक गेंदबाजी में पैट कमिंस को 4 और मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को 1-1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...