Skip to main content

ताजा खबर

सूरज आज कहां से निकला है, जोश हेजलवुड अब Mohammed Siraj की तारीफ कर रहे हैं

सूरज आज कहां से निकला है जोश हेजलवुड अब Mohammed Siraj की तारीफ कर रहे हैं

Josh Hazlewood And Siraj (Photo Source: Instagram)

पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान Mohammed Siraj ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, जिसका कारण था उनकी Travis Head के साथ हुई जुबानी जंग। जिसके बाद दोनों टीमों की तरफ से इस लड़ाई को लेकर बयान सामने आए थे, इस बीच जोश हेजलवुड ने सिराज को लेकर ऐसी बात बोल दी है जो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को पसंद नहीं आएगी।

Travis Head को झूठा बोल दिया था Mohammed Siraj ने

Mohammed Siraj ने Travis Head को पिंक बॉल टेस्ट मैच में बोल्ड किया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जमकर गालियां दी थी। वहीं मीडिया के सामने हेड ने कहा था कि उन्होंने सिराज को Well Bowled कहा था, लेकिन अगले दिन सिराज ने हरभजन सिंह से बात करते हुए कहा था कि- हेड ने मुझे गालियां दी थी और वो झूठ बोल रहे हैं। वहीं मैच खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद भी खत्म हो गया था और सिराज ने हेड को गले लगाया था।

Mohammed Siraj की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं जोश हेजलवुड

*Josh Hazlewood ने हाल में बयान दिया था, जिसमें उन्होंने सिराज को लेकर बात की।
*सिराज ग्रेट खिलाड़ी है, RCB में साथ खेलते हुए मैंने उनके साथ अच्छा समय बिताया- हेजलवुड।
*हेजलवुड बोले- RCB में सिराज गेंदबाजी को लीड करते थे और वो विराट की तरह जुनूनी हैं।
*सिराज Flow के साथ फैन्स को उत्साहित करते हैं, IPL में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है।
*साथ ही जोश हेजलवुड के अनुसार मोहम्मज सिराज एक शानदार कैरेक्टर हैं।

जोश हेजलवुड ने इस वीडियो में की Mohammed Siraj को लेकर बात

ICC ने लिया दोनों खिलाड़ियों पर मैच के बाद एक्शन

सिराज और हेड के बीच हुई लड़ाई लगातार खबरों में बनी हुई थी, इस बीच दोनों खिलाड़ियों की लड़ाई को लेकर ICC भी एक्शन में आ गई। जहां इस पूरे मामले को लेकर आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज हेड को सिर्फ और सिर्फ फटकार लगाई है। दूसरी ओर इन दोनों ही खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है और ये दोनों खिलाड़ियों का पिछले 24 महीनों में पहला ऑफेंस था।

सिराज और हेड के बीच कुछ ऐसे हो गई थी लड़ाई

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...