Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड में जमकर बोला ट्रेविस हेड का बल्ला, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी शतकीय पारी

AUS vs IND: एडिलेड में जमकर बोला ट्रेविस हेड का बल्ला, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी शतकीय पारी

Travis Head (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल में इस समय दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह पिंक बॉल टेस्ट है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बता दें कि, टीम इंडिया दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 180 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए जबकि केएल राहुल 37 रन पर आउट हो गए। शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली जबकि रविचंद्रन अश्विन 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया के खिलाफ बढ़त बना ली है। मेजबान की ओर से ट्रेविस हेड ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला है और भारतीय खिलाड़ियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। टीम इंडिया के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

यही नहीं यह डे-नाइट टेस्ट में ट्रेविस हेड का तीसरा शतक है। यही नहीं ट्रेविस हेड ने डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाया है। उन्होंने यह शतक 111 गेंदों में पूरा किया।

यह भी पढ़े:- VIDEO: अंपायर के फैसले पर आगबबूला हुए विराट कोहली, बोले- “पर्थ में केएल राहुल को तो

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ बनाई बढ़त

मेजबान की ओर से हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए जबकि Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया। उस्मान ख्वाजा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा के अलावा स्टीव स्मिथ दो रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

मिचेल मार्श ने सिर्फ 9 रन बनाए जबकि एलेक्स कैरी भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को अगर दूसरे टेस्ट में वापसी करनी है तो उन्हें यहां से ऑस्ट्रेलिया कोई जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा और दूसरी पारी में मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...