Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025 को लेकर बड़ी खबर आई सामने, भारत में होगा टूर्नामेंट, नहीं खेल पाएंगे विराट और रोहित

Asia Cup 2023 Trophy (Photo Source: Twitter)

भारत इस वक्त एशिया कप की मौजूदा चैंपियन है। पिछली बार 2023 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा।

ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा भी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें वुमेंस एशिया कप, मेंस अंडर 19 एशिया कप, मेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, वुमेंस अंडर 19 एशिया कप और वुमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप शामिल है। क्रिकबज के मुताबिक इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे।

Asia Cup 2025 में नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

हालांकि, इस एशिया कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रोहित-विराट के फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि भले ही दोनों खिलाड़ी पिछले एशिया कप में खेले हों और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे, जो 2025 में आयोजित होने वाला है। इसके पीछे कारण आप यहां जान लीजिए।

इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। 2025 में दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा। ऐसे में यह टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा।

एसीसी ने जानकारी दी है कि ई-ऑक्शन के जरिए मीडिया राइट्स की कीमत और विजेता तय किए जाएंगे। लेकिन ऑक्शन में शामिल होने के लिए 30 अक्टूबर तक दुबई में टेक्निकल बिड जमा करनी होगी। हालांकि, अभी देखना होगा कि इसके लिए कितने ब्रॉडकास्टर्स दिलचस्पी दिखाते हैं और निलामी में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा वायाकॉम18-जियो सिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

আরো ताजा खबर

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...

SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आज ही के दिन, यानी 21 जुलाई 2014 को, इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में शॉर्ट-बॉल की बौछार करते हुए जबरदस्त बॉलिंग की थी। उन्होंने...

SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour this week (image via X) अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति के इस हफ्ते...