Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup में आयुष बडोनी ने खेली तूफानी पारी, ओमान के खिलाफ लगाया तूफानी अर्धशतक

Asia Cup में आयुष बडोनी ने खेली तूफानी पारी ओमान के खिलाफ लगाया तूफानी अर्धशतक

Ayush Badono (Photo Source: X)

ओमान में इस वक्त इमर्जिंग एशिया कप खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कल (23 अक्टूबर) मुकाबला खेला गया भारत और ओमान के बीच। इस मैच में दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने इंडिया ए वर्सेस ओमान ग्रुप बी मैच में ‘घातक फिफ्टी’ ठोकी। बोडनी ने अल अमेरात स्टेडियम में 27 गेंदों में 51 रन बनाए।

इस मुकाबले में बडोनी ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। बडोनी ने चौके-छक्कों से 36 रन बटोरे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। उनको अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बडोनी से पहले ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी ‘तूफानी तेवर’ दिखाए। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 15 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन जोड़े।

यहाँ देखे:- साथी खिलाड़ियों के साथ Chill करने निकले Tilak Varma, स्टाइलिश लुक में लग रहे थे काफी Cool

भारत ने ओमान को आसानी से हराया

इस मैच में ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और अनुज रावत (8) ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। रावत चौथे ओवर में पवेलियन लौटे। वहीं अभिषेक ने पांचवें ओवर में अपना विकेट गंवाया। इसके बाद, बडोनी ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मोर्चा संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की मजबूत पार्टनरशिप की, जो 14वें ओवर में टूटी। आमिर कलीम ने बडोनी की पारी का अंत किया। नेहाल वढेरा (1) सस्ते में आउट हुए। तिलक 30 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। रमनदीप सिंह (4 गेंदों में नाबाद 13) ने विजयी छक्का लगाया।

भारत ने ओमान को करारी शिकस्त देककर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत की 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान ने लीग चरण में दो मैच जीते और एक गंवाया। अफागनिस्तान को हांगकांग के हाथों का हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तिलक ब्रिगेड ने लीग चरण में अपने तीन मैचों में विजय हासिल की।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...