Skip to main content

ताजा खबर

All-Time IPL Auction Records: सबसे बड़ी बोली, देशी-विदेशी सोल्ड प्लेयर व आईपीएल ऑक्शन रिकाॅर्ड्स से जुड़ी सभी जानकारी

All-Time IPL Auction Records: सबसे बड़ी बोली, देशी-विदेशी सोल्ड प्लेयर व आईपीएल ऑक्शन रिकाॅर्ड्स से जुड़ी सभी जानकारी

IPL Auction (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल के आगामी ऑक्शन का ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि ऑक्शन में शामिल होने वाली सभी 10 टीमें भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन का ऑक्शन इस बार अबू धाबी में 16 दिसंबर को एतिहाद एरिना में आयोजित होगा।

खैर, पिछले कुछ वर्षों में, आईपीएल ऑक्शन में कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं और कई खिलाड़ियों ने बड़ी रकम हासिल की है। तो वहीं, कुछ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा विश्व क्रिकेट के शीर्ष सितारों के खिलाफ दिखाने का एक मंच भी मिला है। तो वहीं, अब जबकि आईपीएल 2026 का ऑक्शन बहुत करीब है, तो आपको आईपीएल नीलामी से जुड़े इन बड़े रिकाॅर्ड्स के बारे में पता होना चाहिए:

सबसे महंगे प्लेयर (टाॅप-3)

क्रमांक खिलाड़ी राशि
1 ऋषभ पंत 27 करोड़
2 श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़
3 मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़

सबसे महंगे घरेलू प्लेयर (टाॅप-3)

क्रमांक खिलाड़ी राशि
1 ऋषभ पंत 27 करोड़
2 श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़
3 वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़

सबसे महंगे विदेशी प्लेयर (टाॅप-3)

क्रमांक खिलाड़ी राशि
1 मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़
2 पैट कमिंस 20.50 करोड़
3 सैम करन 18.50 करोड़

सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर आईपीएल में (टाॅप-3)

क्रमांक खिलाड़ी राशि
1 आवेश खान 10 करोड़
2 कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़
3 शाहरुख खान, राहुल तेवतिया 9 करोड़

सभी टीमों द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में

टीम खिलाड़ी राशि
CSK बेन स्टोक्स 16.25 करोड़
DC युवराज सिंह 16 करोड़
GT जोस बटलर 15.75 करोड़
KKR मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़
LSG ऋषभ पंत 27.75 करोड़
MI कैमरन ग्रीन 17.5 करोड़
PBKS श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़
RCB कायल जैमिंसन 15 करोड़
RR क्रिस माॅरिस 16.25 करोड़
SRH पैट कमिंस 20.5 करोड़

 

नोट – यहां ध्यान देने वाली है उपरोक्त तालिका में केवल उन सर्वाधिक भुगतान वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें नीलामी में चुना गया है। इसमें 2008 से 2010 तक के रिटेन, ट्रेड किए गए या आइकन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है।

साथ ही आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीमों द्वारा सबसे अधिक पैसा खर्च किया गया था। उस ऑक्शन में सभी टीमों ने मिलकर कुल 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...