Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका ये भारतीय खिलाड़ी, अब विजय हजारे ट्राॅफी में लगातार 3 शतक जड़कर मचाया गदर 

आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका ये भारतीय खिलाड़ी, अब विजय हजारे ट्राॅफी में लगातार 3 शतक जड़कर मचाया गदर 

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में देखने को मिला था। इस नीलामी में ऋषभ पंत (27 करोड़) में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, इस नीलामी में भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को कोई भी खरीददार नहीं मिला था।

तो वहीं अब मयंक का बल्ला जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 में जमकर आग उगलता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि 33 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली हैं।

आज 31 दिसंबर, मंगलवार को ग्रुप सी में राउंड 5 का मैच हैदराबाद और कर्नाटक के बीच ADSA रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मयंक ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंदों में 15 चौके और 2 चौकों की मदद से 124 रनों की शानदार पारी खेली। मयंक ने कर्नाटक की ओर से ओपनिंग करते हुए यह शानदार पारी खेली।

हालांकि, आईपीएल 2025 की नीलामी में 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मयंक को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। खैर, भारत के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके मयंक साल 2022 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। खेले गए 127 आईपीएल मैचों में खिलाड़ी ने 22.78 की औसत से कुल 2665 रन बनाए हैं।

कर्नाटक ने हैदराबाद को दिया 321 रनों का लक्ष्य

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 320 रन बनाए। मयंक (124) की शतकीय पारी के अलावा स्मरन रविचंद्रन ने 83 और निकिन जोस ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी ओर, हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो चामा वी मिलिंद को 3 और अनिकेत रेड्डी को 2 सफलता मिली। इसके अलावा मोहम्मद मुदस्सिर और रोहित रायडू को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या कर्नाटक टीम से मिले 321 रनों के बड़े टारगेट को हैदराबाद हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...