Skip to main content

ताजा खबर

Ajinkya Rahane ने GYM में लगा दी पूरी जान, क्या Irani Cup कर पाएंगे अपने नाम?

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Ajinkya Rahane अब घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं, जहां रहाणे Irani Cup में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही आज-कल सोशल मीडिया पर एक्टिव इस बल्लेबाज ने अपनी तैयारियों की झलक इंस्टा रील के जरिए फैन्स को दिखाई है। जिसमें ये खिलाड़ी जोश से पूरा लबरेज नजर आ रहा है।

Ajinkya Rahane की टीम को लगा बड़ा झटका

वहीं Irani Cup में रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना Ajinkya Rahane की कप्तानी वाली मुंबई टीम से होगा, लेकिन इस कप के शुरू होने से ठीक पहले मुंबई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जहां लखनऊ जाते समय मुंबई टीम के प्रमुख बल्लेबाज मुशीर खान सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, साथ ही उनको गंभीर चोट भी आई है। जिसके बाद मुशीर Irani Cup से बाहर हो गए हैं और साथ ही वो रणजी ट्रॉफी के शुरूआती मैच भी नहीं खेल पाएंगे, मुशीर अपने पिता के साथ कार में मौजूद थे तब ये हादसा हुआ।

इस समय Ajinkya Rahane का जोश High है पूरी तरह

*Irani Cup के लिए Ajinkya Rahane कर रहे हैं इन दिनों कड़ी मेहनत।
*जहां बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में GYM रील शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*रील वीडियो में ये खिलाड़ी कड़ा वर्क आउट करते हुए नजर आया, दिखा सुपर फिट।
*1 से 5 अक्टूबर तक चलने वाले Irani Cup के मैच में मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे रहाणे।

Ajinkya Rahane ने शेयर की हाल ही में ये GYM रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

काउंटी क्रिकेट को लेकर भी बल्लेबाज ने पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

Irani Cup 2024 के लिए दोनों टीमें

रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।

मुंबई का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान, रॉयस्टन डायस, सरफराज खान, शिवम दुबे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...