Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ: तीसरे दिन भी नहीं हुआ टॉस, बारिश की वजह की रद्द हुआ खेल, रद्द हो सकता है मैच

AFG vs NZ तीसरे दिन भी नहीं हुआ टॉस, बारिश की वजह की रद्द हुआ खेल, रद्द हो सकता है मैच

infoNew Zealand vs Afghanistan. (Photo Source: X(TWitter/BlackCapz)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में ये मैच खेला जाना था, लेकिन तीन दिन के खेम में इस मैच में टॉस तक नहीं हुआ है। बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण पहले और दूसरे दिन का खेल खराब हुआ था, जबकि तीसरे दिन भी यही हुआ। रात में ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन तीसरे दिन सुबह से ही बारिश शुरू हो गई।

इस वजह से अधिकारियों ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही तीसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया। इस तरह तीसरे दिन भी सिक्का नहीं उछल सका। अब इस मैच के होने के आसार बेहद कम हैं और अधिक चांस ये है कि मुकाबला रद्द हो सकता है। यह टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाना था लेकिन उस रात बारिश हुई तो मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। हालांकि पिच मुकाबले के लिए ठीक थी, लेकिन आउटफील्ड के कुछ हिस्सों में पानी भर गया था।

AFG vs NZ: ग्राउंड स्टाफ के प्रयासों के बावजूद नहीं शुरू हुआ टेस्ट मैच

ग्राउंडस्टाफ ने मैच को शुरू करने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। कई बार अंपायर और मैच अधिकारियों ने पिच और मैदान का जायजा लिया, लेकिन कई इंस्पेक्शन के बावजूद इस मैच में टॉस भी नहीं कराया जा सका। दूसरे दिन ग्राउंड स्टाफ ने नई तरकीब लगाई और मैदान में जहां-जहां पानी भरा था, उसकी घास और जमीन को खोदकर प्रैक्टिस ग्राउंड की घास को वहां लगाया गया। लेकिन फिर भी इससे कुछ खास नहीं मिला।

घास लगाने के बावजूद अन्य हिस्सों में भी कुछ-कुछ जगह पानी था और मैदान मैच खेलने लायक नहीं था। इस वजह से मैच दूसरे दिन भी रद्द कर दिया गया। मुकाबला तीसरे दिन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रात में हुई बारिश के कारण मैदान फिर से गीला हो चुका था। आधे से ज्यादा मैदान कवर था, लेकिन फिर भी कई हिस्सों में पानी था।

इसके अलावा तीसरे दिन मैच शुरू होने के समय भी जोरदार बारिश हुई और हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। इस वजह से तीसरे दिन के खेल को रद्द करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि अगर चौथे दिन हालत सही होते हैं तो मैच 9 बजे शुरू होगा और 98 ओवर का खेल होगा। लेकिन ऐसा हो पाना अभी संभव नहीं लग रहा है।

আরো ताजा खबर

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...