Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ टेस्ट: बाथरूम से पानी भरकर बन रहा खाना, टॉयलेट के पानी से धूल रहे बर्तन; तस्वीर आग की तरह फैली

AFG vs NZ टेस्ट बाथरूम से पानी भरकर बन रहा खाना टॉयलेट के पानी से धूल रहे बर्तन तस्वीर आग की तरह फैली

AFG vs NZ Test Food Being Prepared with Water from the Toilet (Source X)

Grater Noida Stadium: Food Prepared with Bathroom Water: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन गीले आउटफील्ड और खराब सुविधाओं के कारण तीसरे दिन का भी खेल रद्द कर दिया गया है। अब इस मैदान की हालत का असर पूरे क्रिकेट जगत पर पड़ा है। रात भर हुई बारिश के कारण मैदान जर्जर हालत में है।

बारिश के पानी को निकालने की कोई अच्छी व्यवस्था भी नहीं। जिसके कारण टॉस के बिना ही तीन दिन का खेल रद्द कर दिया गया। अब इसके बाद एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

AFG vs NZ Test Match: बाथरूम के पानी से बन रहा खाना 

अब खाने-पीने की सुविधाओं पर भी सवालिया निशान लग गया है। एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की गई है जिसमें कुक वॉशरूम से पानी भरते नजर आ रहे हैं। पूरा ग्राउंड स्टाफ अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए चीजें तैयार करने में व्यस्त है। एक ओर जहां ग्राउंड स्टाफ के लिए स्टेडियम को सुखाना एक बड़ी समस्या नजर आ रही है।

अब वॉशरूम के वॉशबेसिन में बर्तन धोते कुक की तस्वीरें सामने आई हैं। इतना ही नहीं, खाना पकाने के लिए बर्तन में पानी भी शौचालय में लगे नल से भरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में ग्रेटर नोएडा स्टेडियम के स्टाफ को टॉयलेट बेसिन में बर्तन धोते देखा जा सकता है जो हैरान करने वाला है।

देखें तस्वीर (Grater Noida Stadium: Food Prepared with Bathroom Water)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) पहले ही मैदान की सुविधाओं पर आपत्ति जता चुका है। एसीबी के एक अधिकारी ने यह भी बयान दिया था कि-

”यहां सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है, हम यहां दोबारा नहीं आएंगे। हमारी पहली पसंद लखनऊ होगी। यहां कोई साधारण सुविधाएं नहीं हैं। इस जगह पर पूरी तरह से खराब व्यवस्था है। इतना ही नहीं, खिलाड़ी ट्रेनिंग सुविधाओं और हर चीज से भी खुश नहीं हैं।”

इस तरह की तस्वीरें वायरल होते ही मैनेजरों पर सवाल उठने लगे हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...