Skip to main content

ताजा खबर

7 साल बाद दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Rishabh Pant, DDCA ने किया ऐलान

7 साल बाद दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Rishabh Pant DDCA ने किया ऐलान

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA)  के सचिव अशोक शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जाने वाले दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। पंत ने पिछली बार 2017-2018 सत्र में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।

हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है। वे स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन ये उनकी उपलब्धता पर निर्भर करता है कि वो खेलेंगे या नहीं। कोहली ने अपना पिछला रणजी मैच 2012 में खेला था। भारत के दोनों खिलाड़ियों को शेष सत्र के लिए दिल्ली के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। एक और इंटरनेशनल खिलाड़ी इस दल का हिस्सा हैं, जो हर्षित राणा हैं।

यह भी पढ़े:- यशस्वी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए आएंगे नजर

Rishabh Pant दिल्ली के अगले रणजी मैच के लिए उपलब्ध हैं- अशोक शर्मा

हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में वे शुरुआती मैचों के लिए शायद उपलब्ध ना हों। वहीं, अशोक शर्मा ने पंत को लेकर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, पंत ने अगले रणजी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है और सीधे राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। हम चाहते है कि विराट कोहली भी खेलें, लेकिन हमें उनके तरफ से कोई भी संदेश नहीं मिला है।

हर्षित राणा को भारतीय टी20 टीम में चुना गया है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं होंगे।’’ एक रिपोर्ट में ये भी कहा है कि ऋषभ पंत ने खुद डीडीसीए के चेयरमैन रोहन जेटली को फोन कर अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। आपको बता दें कि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा अपने स्टार खिलाड़ियों को संभावितों की सूची में शामिल करना सामान्य बात है लेकिन अंतिम टीम में शामिल होना उनकी उपलब्धता पर निर्भर है।

रोहित ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया में अंतिम टेस्ट से खुद को बाहर किया था, जबकि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में आठ बार विकेट के पीछे (स्लिप या विकेटकीपर) कैच आउट हुए थे। दिल्ली की टीम की बात करें तो यह टीम ग्रुप डी के पांच मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...