Skip to main content

ताजा खबर

5 खिलाड़ी जिन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

Suzie Bates (Image Credit- Twitter X)

Most Runs in ICC Womens T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है। तो वहीं इस बार 10 टीमों के बीच खिताब जंग के लिए कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

गेंदबाज गेंद से, तो बल्लेबाज बल्ले से कमाल दिखाती हुई नजर आएंगी। जारी टूर्नामेंट में भारत की स्मृति मंधाना, साउथ अफ्रीका की लाॅरा बुलफार्ट, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन जैसी महिला क्रिकेटरों पर रनों के मामले में फैंस की नजर रहने वाली है।

खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टाॅप 5 महिला क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। आइए जानते हैं इन पांच क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन:

5. चार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards)

DHARAMSALA, INDIA – MARCH 24: Charlotte Edwards, Captain of England celebrates her sides win against the West Indies during the Women’s ICC World Twenty20 India 2016 match between England and the West Indies at the HPCA Stadium on March 24, 2016 in Dharamsala, India. (Photo by Matthew Lewis-IDI/IDI via Getty Images)

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी चार्लोट एडवर्ड्स, महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर आती है। एडवर्ड्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2009-16 के दौरान कुल 24 मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 30.57 की औसत से कुल 768 रन निकले थे। 80 रन इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर रहा।

4. एलिसा हीली (Alyssa Healy)

Australia cricketer Alyssa Healy. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि, जारी टी20 वर्ल्ड कप में वे शानदार प्रदर्शन कर अपनी पोजिशन को बेहतर कर सकती है। बता दें कि हीली ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 39 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28.51 की औसत से कुल 741 रन निकले हैं। 83 रन महिला टी20 वर्ल्ड कप में उनका व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर है।

3. स्टैफनी टेलर (Stafanie Taylor)

Stafanie Taylor. (Photo by Harry Trump-ICC/ICC via Getty Images)

वेस्टइंडीज की हरफनमौला खिलाड़ी स्टैफनी टेलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वह भी जारी टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम का हिस्सा हैं। ऐसे वह खुद की पोजिशन को और बेहतर कर सकती हैं। स्टैफनी ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 32 मैचों में 38.80 की औसत से कुल 970 रन बनाए हैं।

2. मेग लैनिंग (Meg Lanning)

Meg Lanning

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाले महिला क्रिकेटर मेग लैनिंग, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें लैनिंग ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 35 मैचों में 39.68 की औसत से कुल 992 रन बनाए हैं। 126 रन इस दौरान लैनिंग का बेस्ट स्कोर रहा। लेकिन अब वह खेल से रिटायर हो चुकी है।

1. सूजी बेट्स (Suzie Bates)

Suzie Bates (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स, महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वह जारी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम की ओर से खेल रही हैं, और आज 4 अक्टूबर को भारतीय टीम के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगी। टूर्नामेंट में खेले गए 36 मैचों में सूजी ने 32.30 की औसत से कुल 1066 रन बनाए हैं। इस दौरान 94* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

(नोट: स्टैट 4 अक्टूबर, 2024 तक के हैं)

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...