Skip to main content

ताजा खबर

30 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

30 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Rohit Sharma & KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

1) IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रनों पर हुई ढेर; जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा, भारत को मिला 340 का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 10 गेंदों के अंदर नाथन लियोन का विकेट लेकर कंगारूओं को ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 का स्कोर बनाया और पहली पारी के स्कोर के बढ़त के आधार पर भारत के सामने जीत के लिए 340 का बड़ा लक्ष्य रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Jasprit Bumrah: मेलबर्न में बुमराह ने बरपाया कहर, पांच विकेट हॉल लेकर अपने नाम किए कई रिकार्ड्स

मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को आउट करके पांच विकेट हॉल पूरा किया। जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर में 13वां फाइफर है। वहीं विदेशी सरजमीं पर यह उनका 11वां 5 विकेट हॉल है। बुमराह विदेशों में बतौर एशियाई खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की बराबरी की है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) चेन्नई सुपर किंग्स की नई फ्लाइट को देख हैरान रह गए महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) टीम इंडिया का बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतना क्यों मुश्किल? गावस्कर बोले- अगर ऐसा करते तो फिर मौका होता

पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम को अहम रन जोड़ने का मौका देकर पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को जीतने की अपनी संभावनाओं को कम कर लिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 156 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन का समापन 9 विकेट पर 228 रन पर किया। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 333 रन की हो गई है, जिससे यह मैच दिलचस्प हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) अर्शदीप सिंह के बाद स्मृति मंधाना को भी मिली गुड न्यूज, क्या दोनों के हिस्से में आएगा ये ICC अवॉर्ड?

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस सत्र में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने और भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ‘आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया है। अर्शदीप (25 वर्ष) इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, भारत की स्टाइलिश महिला सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी आईसीसी पुरस्कार की दौड़ में शामिल रहेंगी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए नामांकित किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) साउथ अफ्रीका की WTC फाइनल में धमाकेदार एंट्री, अब भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन मारेगा बाजी?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का पहला फाइनलिस्ट कंफर्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 2 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली। साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन में 148 रनों का टारगेट मिला था। साउथ अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है। साउथ अफ्रीका ने मौजूदा चक्र में अभी तक 11 टेस्ट मैचों में से सात जीते हैं और तीन गंवाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) ‘यह सीरीज जसप्रीत बुमराह के लिए याद की जाएगी’, BGT में गेंदबाज की पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

जारी सीरीज में बुमराह के प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बुमराह के प्रदर्शन को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से चोपड़ा ने कहा- जस्सी जैसा कोई नहीं। वो कैसा गेंदबाज है, एक जादूगर है जो कुछ भी कर सकता है। बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं। सैम कोंस्टास ने पहली पारी में कुछ किया था, एक स्पैल में 34 रन और एक ओवर में उन्होंने 19 रन भी दिए थे। इसलिए, दूसरी पारी में उन्होंने एक इनस्विंगर गेंद फेंकी और गेंद उनके स्टंप्स पर लगी। (पढ़ें पूरी खबर)

8) मेरा हमेशा से यही सपना रहा कि विराट कोहली मेरी तारीफ करें: नीतीश कुमार ने मेडन टेस्ट शतक जड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा

युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने कहा कि, ‘विराट कोहली को मैं बचपन से ही खेलते हुए देख रहा हूं और वह मेरे आदर्श रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं उनके साथ खेल रहा हूं। जब कोहली ने शतक जड़ा, तब मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा हुआ था। मैं बहुत ही खुश हुआ। यही नहीं मैंने भी शतक बनाया और उन्होंने मेरी तारीफ की। वो मेरे पास आए और कहा कि मेरे शतक की वजह से ही टीम ने मैच में वापसी की। इस लम्हे के लिए मैंने हमेशा ही सपना देखा था और काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने मेरे लिए इतना कुछ बोला।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) ‘हमारा रिश्ता टाॅम एंड जैरी की तरह है’, नीतीश रेड्डी की बहन ने अपने भाई के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की

नीतीश रेड्डी की बहन तेजस्वी रेड्डी (Tejaswi Reddy) खिलाड़ी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आई हैं।  हाल में ही तेजस्वी रेड्डी ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- हम टॉम और जैरी जैसे रिश्ते को साझा करते हैं, लेकिन हम अंदर से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम इसे ज्यादा नहीं दिखाते, लेकिन हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मैं बहुत गौरवान्वित बहन हूं, वह हमेशा कहते थे, मैं तुम्हें एक दिन गौरवान्वित करूंगा और कल वह दिन था। (पढ़ें पूरी खबर)

10) पांचवें दिन लंच तक भारत अपनी दूसरी पारी में 33/3, रोहित-कोहली फेल, राहुल शून्य पर आउट

मेलबर्न टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल खाता नहीं खोल सके। कमिंस ने एक ही ओवर में रोहित और राहुल को आउट किया था। वहीं, कोहली को मिचेल स्टार्क ने स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच कराया। तीनों ही स्लिप में कैच देकर आउट हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...