Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah: मेलबर्न में बुमराह ने बरपाया कहर, पांच विकेट हॉल लेकर अपने नाम किए कई रिकार्ड्स

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आग उगल रहे हैं। मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पांचवें दिन भारत को मेजबानों को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और बुमराह ने नाथन लायन को क्लीन बोल्ड कर यह काम पूरा किया।

नाथन लायन के विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रनों पर सिमटी और ऐसे में भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला। पहली पारी खत्म होने के बाद कंगारुओं के पास 105 रनों की बढ़त थी। मेजबानों ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया नीतीश रेड्डी के शानदार शतक के बदौलत 369 रन बनाने में कामयाब रही थी।

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर में 13वां फाइफर है। वहीं विदेशी सरजमीं पर यह उनका 11वां 5 विकेट हॉल है। बुमराह विदेशों में बतौर एशियाई खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की बराबरी की है। वहीं औसत के मामले में बुमराह बाकी प्लेयर्स से कहीं आएगी हैं, उनका बॉलिंग औसत वसीम अकरम और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों से भी कम है।

एशियाई खिलाड़ियों द्वारा विदेश में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल (औसत)

15 – मुथैया मुरलीधरन (25.93)

14 – वसीम अकरम (24.80)

11 – जसप्रीत बुमराह (21.09)*

11 – इमरान खान (26.11)

9 – कपिल देव (30.78)

इसी के साथ बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भी अपने 30 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह एक सीरीज में बतौर भारतीय तेज गेंदबाज 30 विकेट लेने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। कपिल देव ने 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार यह कारनामा किया था।

एक टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट

32 – कपिल देव v पाकिस्तान,1979

30 – जसप्रीत बुमराह v ऑस्ट्रेलिया,2024*

29 – कपिल देव v वेस्टइंडीज,1983

28 – कपिल देव v ऑस्ट्रेलिया,1979

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...