Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारा रिश्ता टाॅम एंड जैरी की तरह है’ नीतीश रेड्डी की बहन ने अपने भाई के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की

Nitish Reddy (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में नीतीश रेड्डी (114) ने शतक लगाकर ना सिर्फ भारतीय टीम, बल्कि अपने परिवार को भी गौरवान्वित होने का मौका दिया। इस पारी की वजह से भारत मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तो वहीं जब 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने मेडन शतक लगाया, तो स्टैंड में मौजूद उनके पिता की आंखों में आंसू आ गए थे।

रेड्डी हाल के दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। तो वहीं जारी बीजीटी सीरीज में भी रेड्डी ने खुद को साबित कर दिखाया है। वह जारी सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस बीच नीतीश रेड्डी की बहन तेजस्वी रेड्डी (Tejaswi Reddy) खिलाड़ी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आई हैं।

हमारा रिश्ता टाॅम एंड जैरी की तरह है: तेजस्वी रेड्डी

बता दें कि हाल में ही तेजस्वी रेड्डी ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- हम टॉम और जैरी जैसे रिश्ते को साझा करते हैं, लेकिन हम अंदर से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम इसे ज्यादा नहीं दिखाते, लेकिन हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मैं बहुत गौरवान्वित बहन हूं, वह हमेशा कहते थे, मैं तुम्हें एक दिन गौरवान्वित करूंगा और कल वह दिन था।

खैर, जारी सीरीज में युवा नीतीश रेड्डी के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो वह खेले गए 4 टेस्ट मैचों में 58.60 की औसत से कुल 293 रन बना चुके हैं। वह ट्रैविस हेड के बाद जारी बीजीटी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

तो वहीं आपको MCG में जारी चौथे टेस्ट मैच के बारे में बताएं, तो चौथे दिन के स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 82 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। फिलाहल, ऑस्ट्रेलिया की भारत पर बढ़त 333 रनों की हो गई है।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...