Skip to main content

ताजा खबर

30 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. बीसीसीआई को घरेलू मैचों के लिए क्यों नहीं मिल रहे टाइटल्स स्पॉन्सर? यहां जाने बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश अभी भी जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए स्पॉन्सर के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन बिड जमा करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद भी बोर्ड किसी कंपनी के साथ समझौते तक नहीं पहुंच सका है। BCCI ने 20 जुलाई को टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त रखी गई थी। इसके बाद भी अब तक नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड इस समय कई संभावित कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI संभावित स्पॉन्सर्स के साथ लगातार चर्चा कर रहा है। इनमें Google Gemini का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा Spinny और SBI Life जैसी कंपनियों से भी बातचीत होने की खबर है। हालांकि, अभी तक किसी भी कंपनी के साथ अंतिम समझौता नहीं हुआ है। BCCI ऐसे ब्रांड की तलाश में है, जो बोर्ड की आर्थिक शर्तों और अन्य नियमों को पूरा कर सके।

2. Shreyas Iyer को T20I कप्तान बनाए जाने पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘बदलाव क्यों किया?’

सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए साफ कहा कि वह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के खिलाफ नहीं थे। उन्होंने अय्यर के साथ काफी क्रिकेट खेला है और उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी, अच्छा इंसान और सक्षम कप्तान मानते हैं।

श्रेयस ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में भी अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। 2025 में उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, जबकि 2026 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 498 रन बनाए और टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार ने कहा कि उनके मन में बार-बार यही सवाल आता था कि जब टीम लगातार जीत रही थी तो कप्तानी बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

3. टेस्ट मैच की उम्र 5 से 2-3 दिन क्यों हो रही? माइकल अथर्टन ने डिटेल से बताया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन का मानना है कि ऐसा खेल में हुए कई बदलावों की वजह से हुआ है। इसमें टी20 में बैटिंग से लेकर बॉलरों की ज्यादा मददगार पिचें, डीआरएस का असर और पेस बॉलरों के एक मजबूत ग्रुप का उभरकर सामने आना भी है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण हुई देरी के बीच स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अथर्टन ने डिटेल से बताया कि मौजूदा दशक में टेस्ट मैच इतनी तेजी से नतीजे क्यों दे रहे हैं, उनका यह कमेंट  मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खत्म हुए टेस्ट के बाद आया, जो महज दो दिनों के भीतर समाप्त हो गया था।

4. सुनील नरेन ने 6 साल पुराना कारनामा दोहराया, CPL के एक सीजन में पहली बार बना दिए इतने रन

सुनील नरेन ने कैरेबिययन प्रीमियर लीग 2026 में अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का काम किया है। उन्होंने 6 साल पुराने कारनामे को दोहराते हुए CPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के खुद के रिकॉर्ड को भी बेहतर किया है। सुनील नरेन ने 29 अगस्त को जमैका किंग्समेन के खिलाफ मुकाबले में 24 गेंदों पर 53 रन बनाए। CPL 2026 में ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले पहला अर्धशतक बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ उन्होंने 28 अगस्त को जड़ा था। बैक टू बैक फिफ्टी जड़ने का ये वो कमाल है जो नरेन ने CPL करियर में आखिरी बार 6 साल पहले यानी सीजन 2020 में किया था।

5. ENG vs PAK: दूसरे टेस्ट मैच में तीसरेदिन के बाद मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, बनाई इतने रनों की बढ़त

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन के अंदर खत्म हो गया था। इंग्लैंड ने वो मैच आसानी से एक पारी और 103 रन से जीत लिया था। वहीं लॉर्ड्स में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच चौथे दिन तक खिंच गया, लेकिन नतीजा बदलता नहीं दिख रहा है। बारिश के कारण लॉर्ड्स टेस्ट मैच का तीसरा दिन बुरी तरह प्रभावित रहा, जिसने पाकिस्तान की संभावित हार को चौथे दिन तक टाल दिया। तीसरे दिन स्टंप्स के ऐलान तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 357 रन की बढ़त लेकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

6. ‘उसमें लारा और तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी बनने की काबिलियत’,  Harry Brook के लिए आखिर किसने की ऐसी बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि इस खिलाड़ी के भीतर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाज बनने की काबिलियत है। बॉयकॉट ने ये भी बताया कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उनकी एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करने का ऑफर दिया था, जिसको ब्रूक ने ठुकरा दिया। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बॉयकॉट ने ये बात कही।

7. Women’s Asia Cup 2026 में भी श्रीलंका का धमाकेदार प्रदर्शन, पहले ही मुकाबले में UAE को 9 विकेट से रौंदा

श्रीलंका की वूमेंस टीम ने भी एशिया कप में धमाकेदार जीत हासिल की है। वूमेंस एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका की महिला टीम का सामना UAE से हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ‘ग्रुप-बी’ के मुकाबले में उसने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चेतना विमुक्ति को 16 रन देकर 3 विकेट लेने पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली।

8. SA vs ZIM: डेवाल्ड ब्रेविस ने 75* रन की तूफानी पारी ने बनाई गेंदबाजों की रेल, साउथ अफ्रीका ने 13वें ओवर में ही जीता मैच

नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्‍बाब्‍वे के बीच खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की है। जिम्बाब्वे ने इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर महज 13.4 ओवर में ही लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्‍होंने सिर्फ 32 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

আরো ताजा खबर

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...