
मगर ये पहला मैच ही 36 साल के मनीष पांडे के लिए खास हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि सनराइजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मनीष पांडे IPL के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पिछले सभी 18 सीजन में अलग-अलग टीम की ओर से एक या उससे ज्यादा मैच खेले थे। इस सीजन में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन ये इंतजार आखिर खत्म हो गया। अब तक ये कारनामा महान धोनी भी नहीं कर पाए हैं।
6. IPL 2026: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े
GT vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 07 |
| गुजरात टाइटन्स ने जीते | 03 |
| पंजाब किंग्स ने जीते | 04 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 08 अप्रैल, 2022 (GT जीता) |
| हालिया मैच | 31 मार्च, 2026 (PBKS जीता) |
7. IPL 2026: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जान लें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। पिच पर आमतौर पर एक जैसा उछाल मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इसके बावजूद, गेंदबाज भी मुकाबले से पूरी तरह बाहर नहीं होते। तेज गेंदबाज, खासकर नई गेंद से, गेंद को थोड़ा दाएं-बाएं स्विंग करा सकते हैं; साथ ही पिच की मजबूती के कारण उन्हें ‘हिट-द-डेक’ वाली गेंदों से भी फायदा मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को पिच से थोड़ी पकड़ और टर्न मिल सकता है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
8. IPL 2026: विराट-रोहित की बात मानेगी BCCI? इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर आई बड़ी खबर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा करने जा रहा है। बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने कहा कि इस नियम पर पिछले दो साल से चर्चा चल रही है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल बीच में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दरअसल, इस नियम के आने के बाद आईपीएल में हाई स्कोरिंग मैचों की संख्या बढ़ गई है। 250+ के स्कोर आम हो गए हैं. पिचों के सपाट होने और इस नियम की वजह से गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा है। आलोचकों का कहना है कि इस नियम से ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका कम हो गई है। टीमें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को आसानी से शामिल कर लेती हैं।

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर
चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका
शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

