Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘वह टेस्ट क्रिकेट में एक इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं’

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘वह टेस्ट क्रिकेट में एक इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं’

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट जगत का नया चेहरा वैभव सूर्यवंशी अपनी फाॅर्म का लोहा मनवा रहे हैं, खासकर टी20 क्रिकेट में। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान राॅयल्स ने वैभव को सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था।

तो वहीं, अब लगातार प्रदर्शन करते हुए इस खिलाड़ी ने आरआर की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है। आईपीएल के जारी सीजन में बेहतरीन खेल दिखाने से पहले उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट में बल्ले से काफी धमाल मचाया है। महज 15 साल की उम्र में ही वह टूर्नामेंट में दो शतक जड़ चुके हैं।

दूसरी ओर, अब वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आरोन फिंच ने बड़ा बयान दिया है। फिंच का कहना है कि वैभव अपने खेल से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा इम्पैक्ट डाल सकते हैं।

आरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान

सूर्यवंशी को लेकर आरोन फिंच ने हाल में सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा- टेस्ट क्रिकेट में ऐसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के लिए जगह है। ऋषभ पंत के बारे में सोचिए और उनकी खासियत क्या है, वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम में असली डर पैदा कर सकते हैं क्योंकि वह अप्रत्याशित हैं।

फिंच ने आगे कहा- हमने देखा है कि वैभव (सूर्यवंशी) टी20 में नई गेंद के सामने क्या कमाल कर सकते हैं। अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 50 ओवर की पुरानी गेंद के सामने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो वे क्या कर सकते हैं? जो बात मुझे सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह है उनकी पहली ही गेंद से शॉट लगाने की क्षमता।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने भी, वे निडर होकर खेलते हैं; उनमें न सिर्फ डर है, बल्कि उनमें खेल की परिस्थितियों को समझने की भी अद्भुत क्षमता है। 15 साल की उम्र में यह एक अविश्वसनीय हुनर ​​है। वे अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व हैं।

আরো ताजा खबर

29 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे से अलग होने का फैसला किया मुंबई इंडियंस ने अपनी पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में चल...

SM Trends: 29 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 से पहले, मुंबई इंडियंस ने बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे, तथा फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से अलग होने का...

NZ vs IND 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 30 अक्टूबर, शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

NZ vs IND: मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी T20I सीरीज से हुए बाहर! मैट फिशर को मिली जगह

NZ vs IND: Lockie Ferguson Ruled Out of Remainder of India T20I Series Due to Calf Tear (image via getty) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) भारत के...