Skip to main content

ताजा खबर

3 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘हर मैच बड़े अंतर से जीतना होगा’ महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान आया सामने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने फाॅलो द ब्लूज शो पर यह भी कहा कि हाल के मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल जैसे स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्होंने तेज गेंदबाजों को लेकर चिंता जताई। उनका मानना है कि अगर टीम को वर्ल्ड कप जीतना है तो पेसर्स को भी विकेट लेने होंगे और अपनी भूमिका मजबूत करनी होगी।

इंग्लैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में मौसम भी एक बड़ा फैक्टर हो सकता है। चोपड़ा के अनुसार, बारिश के कारण मैच प्रभावित हो सकते हैं, जिससे डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम और नेट रन रेट काफी अहम हो जाएगा। इसलिए भारत को हर मैच में मजबूत प्रदर्शन करना होगा और बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

2. वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘वह टेस्ट क्रिकेट में एक इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं’

सूर्यवंशी को लेकर आरोन फिंच ने हाल में सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा- टेस्ट क्रिकेट में ऐसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के लिए जगह है। ऋषभ पंत के बारे में सोचिए और उनकी खासियत क्या है, वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम में असली डर पैदा कर सकते हैं क्योंकि वह अप्रत्याशित हैं।

फिंच ने आगे कहा- हमने देखा है कि वैभव (सूर्यवंशी) टी20 में नई गेंद के सामने क्या कमाल कर सकते हैं। अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 50 ओवर की पुरानी गेंद के सामने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो वे क्या कर सकते हैं? जो बात मुझे सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह है उनकी पहली ही गेंद से शॉट लगाने की क्षमता।

3. वैभव सूर्यवंशी की वजह से राजस्थान रॉयल्स के ऊपर उठी FIR की मांग

आईपीएल के 19वें सीजन में बाएं हाथ के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) लगातार धमाका कर रहे हैं। उनके शानदार खेल का परिणाम यह है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब पहुंच गई है। इस जारी रोमांच के बीच एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामना आ रहा है, जिस स्टार की वजह से आरआर की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। वहीं खिलाड़ी अब टीम के लिए समस्या बन गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक समाजिक कार्यकर्ता राजस्थान रॉयल्स के ऊपर गंभीर आरोप मड़ता हुआ नजर आ रहा है। शख्स का कहना है फ्रेंचाइजी 15 साल के बच्चे से बाल मजदूरी करा रही है, उनके ऊपर पुलिस केस होना चाहिए।

4. रुतुराज गायकवाड़ ने IPL में रच दिया इतिहास, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। गायकवाड़ ने नाबाद 48 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली, अपनी नाबाद 67 रनों की पारी के दौरान गायकवाड़ ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। अब गायकवाड़ आईपीएल इतिहास में 79 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर गायकवाड़ ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल ने आईपीएल इतिहास में 79 पारियों के बाद कुल 23 बार 50+ स्कोर करने में सफलता हासिल की थी। वहीं, अब गायकवाड़ के नाम पहले 79 आईपीएल पारियों के बाद कुल 24 बार 50+ स्कोर बनाने का कमाल कर दिखाया है। साथ ही गायकवाड़ आईपीएल में सीएसके की ओर से सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, ऐसा कर गायकवाड़ ने धोनी को पछाड़ दिया है।

5. IPL 2026: एमएस धोनी भी नहीं कर पाए हैं ऐसा, जो मनीष पांडे ने आईपीएल में कर दिखाया है

हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में रविवार 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने थे। इस सीजन में लगातार संघर्ष कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए और इसमें चलते अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे की टीम में एंट्री हुई। इस सीजन में ये पहला ही मैच है, जिसमें मनीष को खेलने का मौका मिला है

मगर ये पहला मैच ही 36 साल के मनीष पांडे के लिए खास हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि सनराइजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मनीष पांडे IPL के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पिछले सभी 18 सीजन में अलग-अलग टीम की ओर से एक या उससे ज्यादा मैच खेले थे। इस सीजन में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन ये इंतजार आखिर खत्म हो गया। अब तक ये कारनामा महान धोनी भी नहीं कर पाए हैं।

6. IPL 2026: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े

GT vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
गुजरात टाइटन्स ने जीते 03
पंजाब किंग्स ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  08 अप्रैल, 2022 (GT जीता)
हालिया मैच  31 मार्च, 2026 (PBKS जीता)

7. IPL 2026: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जान लें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। पिच पर आमतौर पर एक जैसा उछाल मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इसके बावजूद, गेंदबाज भी मुकाबले से पूरी तरह बाहर नहीं होते। तेज गेंदबाज, खासकर नई गेंद से, गेंद को थोड़ा दाएं-बाएं स्विंग करा सकते हैं; साथ ही पिच की मजबूती के कारण उन्हें ‘हिट-द-डेक’ वाली गेंदों से भी फायदा मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को पिच से थोड़ी पकड़ और टर्न मिल सकता है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

8. IPL 2026: विराट-रोहित की बात मानेगी BCCI? इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर आई बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा करने जा रहा है। बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने कहा कि इस नियम पर पिछले दो साल से चर्चा चल रही है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।  उन्होंने साफ किया कि फिलहाल बीच में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दरअसल, इस नियम के आने के बाद आईपीएल में हाई स्कोरिंग मैचों की संख्या बढ़ गई है। 250+ के स्कोर आम हो गए हैं. पिचों के सपाट होने और इस नियम की वजह से गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा है। आलोचकों का कहना है कि इस नियम से ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका कम हो गई है। टीमें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को आसानी से शामिल कर लेती हैं।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...