Skip to main content

ताजा खबर

3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें मोर्ने मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने से काफी फायदा मिलने वाला है

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उनका प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर में काफी अच्छा रहा है।

हालांकि अब दिग्गज तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका का निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें, राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के कार्यकाल के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। हालांकि वनडे सीरीज में टीम अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

मोर्ने मोर्केल इससे पहले पाकिस्तान पुरुष टीम और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की भी कोचिंग कर चुके हैं लेकिन इस पद में अभी तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि उनकी मानसिकता हमेशा से यही रही है कि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाए और वो इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन दुनिया के सामने रख सके। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन तेज गेंदबाजों के बारे में जिनको मोर्ने मोर्केल के आने से काफी बेनिफिट मिलेगा।

1- मयंक यादव

3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें मोर्ने मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने से काफी फायदा मिलने वाला है

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मयंक यादव का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का मानना था कि आने वाले समय में वो भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि चोटिल होने के बाद वो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना डेब्यू मोर्ने मोर्केल की कोचिंग में ही किया था। मोर्ने मोर्केल ने उन्हें लखनऊ की प्लेइंग XI में जगह दी। मयंक यादव के अंदर यह काबिलियत है कि वो लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। मयंक यादव खुद यही चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए और भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करें।

2- मोहम्मद सिराज

3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें मोर्ने मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने से काफी फायदा मिलने वाला है

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। ऐसा कई बार देखा गया है जब मोहम्मद सिराज ने अकेले अपने दम पर भारतीय टीम को मैच जिताए हैं।

हालांकि पिछले कुछ समय से मोहम्मद सिराज अपनी लय में नजर नहीं आए हैं। मोर्ने मोर्केल के आने से उन्हें काफी चीजों के बारे में पता चलेगा और वो एक बार फिर से विरोधी टीम के खिलाफ अपनी छाप छोड़ पाएंगे। टेस्ट फॉर्मेट में मोहम्मद सिराज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से नजर आ सकते हैं।

3- अर्शदीप सिंह

3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें मोर्ने मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने से काफी फायदा मिलने वाला है

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत को सितंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। यही नहीं टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इन दोनों ही टेस्ट सीरीज में अर्शदीप सिंह को भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं अनुभवी तेज गेंदबाज ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। अब टेस्ट क्रिकेट में भी अर्शदीप सिंह बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। मोर्ने मोर्केल के साथ अर्शदीप सिंह को काफी नई चीजों के बारे में पता चलेगा।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...