Skip to main content

ताजा खबर

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X)
morning news headlines (image via X)

1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा

करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के बाद, प्लेऑफ के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी।

तो वहीं, अब मंगलवार 26 मई से नाॅकआउट मैचों की शुरुआत हो रही है। इसी क्रम में पहला क्वालिफायर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले का टिकट कटा लेगी।

साथ ही हारने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा, जब वह एलिमिनेटर की विजेता टीम से मैच 29 मई को मुकाबला खेलेगी। खैर, आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मैच से पहले वो सब जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए।

2. ENG W vs NZ W, 3rd T20I: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को रौंदकर टी20आई सीरीज जीती

इंग्लैंड की महिला टीम ने होव के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड पर सात विकेट की शानदार जीत दर्ज करते हुए टी20आई सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। कप्तान चार्ली डीन और डैनी गिब्सन ने तीन-तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को सिर्फ 80 रन पर ऑल आउट कर दिया, जिसके बाद इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज जीत ली।

3. वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुसल मेंडिस को व्हाइट-बॉल कप्तानी सौंपी गई

श्रीलंका क्रिकेट ने विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को वेस्टइंडीज के आगामी ऑल-फॉर्मेट दौरे के लिए व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। मेंडिस ने चरित असलंका से वनडे कप्तानी और दासुन शनाका से टी20आई की कमान संभाली है। कामिंदु मेंडिस सभी फॉर्मेट में उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि धनंजय डी सिल्वा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। इस दौरे की शुरुआत 3 जून को तीन वनडे मैचों के साथ होगी, जिसके बाद तीन टी20आई और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

4. मुरुगन अश्विन ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया

आईपीएल और तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर मुरुगन अश्विन ने घरेलू क्रिकेट और इस बड़े टूर्नामेंट में अपने करियर को अलविदा कह दिया है। 2023 में आखिरी बार आईपीएल में खेलने वाले इस बेहतरीन लेग-स्पिन गेंदबाज ने अब क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अश्विन अब आईपीएल के साथ-साथ बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

5. IPL 2026: अगर RCB vs GT, Qualifier 1 बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो क्या होगा?

बारिश की वजह से खेल में रुकावट या मैच रद्द होने से सिर्फ एक टीम की किस्मत चमकने की संभावना है। चूंकि आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही थी, इसलिए धर्मशाला में बारिश की वजह से मैच छोटा होने की स्थिति में वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि गुजरात को दूसरा मौका पाने के लिए न्यू चंडीगढ़ में होने वाले दूसरे क्वालिफायर में जाना होगा।

6. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें पिछले नवंबर में टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेट में उनके अपार योगदान को देखते हुए दिया गया। हरमनप्रीत इस समारोह में क्रीम रंग के पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं और उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक को ग्रहण किया।

7. IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा – साइमन डूल

डूल के मुताबिक प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबलों में शुरुआत बेहद अहम होती है। शुरुआती ओवरों में मिली बढ़त कई बार पूरे मैच की दिशा बदल देती है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और लगातार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची हैं, इसलिए मुकाबला बेहद करीबी रहने वाला है।

इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच की टक्कर मानी जा रही है। दोनों बल्लेबाज इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और अपनी-अपनी टीमों को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

साइमन डूल ने कहा कि जो बल्लेबाज इस मुकाबले में ज्यादा देर तक टिकेगा और बड़ी पारी खेलेगा, उसकी टीम के जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। उनके मुताबिक बड़े मैचों में अक्सर स्टार खिलाड़ी ही अंतर पैदा करते हैं।

8. ‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

वैभव ने पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ बातचीत में कहा कि उनका सपना टी20 मैच में 200 रन बनाने का है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह टी20 इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही वे क्रिस गेल के लंबे समय से कायम 175* रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे।

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...