Skip to main content

ताजा खबर

23 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

23 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cricket Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड

न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में जारी पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 121 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 368 रनों के कुल स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा आकाश दीप को 3, अंशुल कंबोज को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

2. NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्राॅ होने के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कप्तान गिल ने क्रिकबज के हवाले से कहा ‘मुझे लगता है कि हमें पता था कि इस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे। बीच-बीच में कुछ मौके मिले, और जब निचले क्रम के बल्लेबाज (टेल-एंडर्स) खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा। इसलिए, मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।’

3. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, WTC अंक तालिका में टीम इंडिया को नुकसान, जानें क्या है स्थिति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर 2026 को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांच दिन तक चले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की थी, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को हार से बचा लिया। इस नतीजे के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

4. NZ vs IND: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की रणनीति पर उठाए सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ रहा। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की, वहीं विदेशी सरजमीं पर टेस्ट जीतने के लिए प्लेइंग-11 में भरोसेमंद स्पिनर के होने पर जोर दिया, खासकर एक ऐसी पिचों पर जहां मैच आगे बढ़ने के साथ सपाट होती जाती है।

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में भी। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हालांकि उन्हें यह समझना होगा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए समय के साथ सपाट हो जाने वाली पिचों पर एक सही मायने में स्पिनर का होना जरूरी है। टेस्ट क्रिकेट में एक स्पिनर को खिलाना होगा। वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं। कुलदीप यादव या मानव सुथार कहां है?’

5. राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: भारत-ए के मैच का बदला समय, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में ग्रुप-B का 11वां मुकाबला भारत-ए और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जाएगा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जा रहा है। भारत-ए और UAE के बीच यह मुकाबला 24 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 11 बजे होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

6. भारत वेलिंगटन टेस्ट नहीं जीत सका, लेकिन 94 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ। इस टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और पहली पारी में 720 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 और दूसरी पारी में 239 रन 5 विकेट 239 रन बनाने में सफल रही। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज इतने थक गए थे कि कप्तान गिल ने 15 ओवर पहले ही ड्रा पर मैच को खत्म करने का फैसला कर लिया।

भले ही पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ, लेकिन भारत के 4 तेज गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से एक नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जह एक ही टेस्ट मैच में 4 भारतीय तेज गेंदबाजों ने 250 से ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं, ऐसा कारनामा भारतीय तेज गेंदबाजों ने टेस्ट मैच में पहली बार किया है।

7. पाकिस्तान से हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत ए? ये है पूरा सिनेरियो

राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में  भारत-ए को अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी और तीसरा मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है।  सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।  भारत-ए के लिए अच्छी चीज यह है कि टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा है और ग्रुप बी में टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। यानी यूएई के खिलाफ मिली जीत से भारतीय टीम आसानी से अंतिम चार में जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान लगातार दो मैच जीतकर इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है।

8. एबी डीविलियर्स का बॉल टैम्परिंग पर बड़ा खुलासा, 2018 में डरबन टेस्ट से ही शुरू हो गई थी गेंद से छेड़छाड़

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स ने बॉल टैम्परिंग पर एक बड़ा खुलासा किया है। डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि डरबन टेस्ट में गेंद जल्दी रिवर्स स्विंग होने लगी थी और वो बात समझ से परे थी। उन्होंने बताया कि किंग्समीड में इतनी जल्दी गेंद का रिवर्स कराना किसी के लिए भी मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने वहां काफी क्रिकेट खेला है। डीविलियर्स ने जोर देते हुए कहा कि सब जानते थे कि ऑस्ट्रेलियाई कुछ कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इस पर बहस क्यों है? उसके बारे में हर कोई जानता था। डीविलियर्स ने आगे कहा कि अगर आप गेंद को गलत तरीके से स्विंग करते देखें, तो यह डरबन में शुरू हुआ था, पोर्ट एलिजाबेथ में नहीं।

আরো ताजा खबर

UAE के गेंदबाजों के साथ सूर्यवंशी ने किया खिलवाड़! 53 गेंदों में ठोके 204 रन; भारत ने 14.2 ओवर में जीता मैच

Vaibhav Sooryavanshi Record Double Ton Powers India A Past UAE in 14.2 Overs (image via BCCI/X) मंगलवार, 24 नवंबर को ‘यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ में खेले गए...

T20 क्रिकेट इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों के टाॅप-3 हाईएस्ट पर्सनल स्कोर

Top 3 T20 cricket history (Image credit Twitter – X) भारत में टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हालांकि,...

24 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. NZ vs IND: हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टिकनर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर...

ऑक्शन टेबल से दूर रहेंगे ‘थाला’? इरफान पठान ने बताया IPL 2027 में क्या होगा एमएस धोनी का असली रोल

Irfan Pathan Weighs In on MS Dhoni New Role as CSK Mentor Ahead of IPL 2027 (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना ​​है कि चेन्नई...