Skip to main content

ताजा खबर

UAE के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिल एलन ने तोड़ दिया अभिषेक शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

UAE के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिल एलन ने तोड़ दिया अभिषेक शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में फिल एलन और टिम सीफर्ट की कमाल की बल्लेबाजी के चलते 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड की पहली 10 विकेट से जीत रही। यूएई से मिले 174 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए, आसानी से हासिल कर लिया।

दूसरी ओर, मुकाबले में 50 गेंदों में पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 84* रनों की तूफानी पारी खेलने वाले फिल एलन के लिए यह मुकाबला और भी ज्यादा खास रहा। एलन ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ दिया।

बता दें कि अब फिन एलन गेंदों के हिसाब से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले महीने अभिषेक शर्मा ने यह आंकड़ा छूने के लिए 2898 गेंदों का सामना किया था, लेकिन एलन ने टी20 क्रिकेट में अपने 5 हजार रन सिर्फ 2854 गेंदों में पूरे किए।

सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने

दूसरी ओर, यूएई के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी के दौरान, फिन एलन ने पांच छक्के भी लगाए, जिसके साथ अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस (789 गेंद) और ऑस्ट्रेलिया के करनबीर सिंह (813 गेंद) के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

खैर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद, अगले दौर की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में अब न्यूजीलैंड का सामना अपने अगले टी20 वर्ल्ड कप मैच में साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...