Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: क्या LSG ने डेविड मिलर को रिलीज करके गलती की? जानें यहां 

IPL 2026: क्या LSG ने डेविड मिलर को रिलीज करके गलती की? जानें यहां 

David Miller (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने टीम में मौजूद बाएं हाथ के दिग्गज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को रिलीज कर दिया। टीम ने जब 15 नवंबर को रिलीज-रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उसमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में एक नाम मिलर का भी था। एलएसजी मैनेजमेंट का यह फैसला क्रिकेट फैंस को कुछ खास समझ नहीं आया।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मिलर को लखनऊ ने 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, मिलर को लखनऊ ने जिस भूमिका के लिए खरीदा था, वो उसके अनुसार प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आए। पिछले सीजन उन्होंने खेली गई 11 पारियों में 30.60 की औसत व 127.49 के स्ट्राइक रेट से महज 153 रन बनाए। इस दौरान मिलर का बेस्ट स्कोर 27* रन रहा। इस लचर प्रदर्शन के बाद टीम ने मिलर को टीम से रिलीज करना ही बेहतर समझा।

क्या आईपीएल 2026 नीलामी से पहले डेविड मिलर को रिलीज करना एलएसजी को भारी पड़ेगा?

अब, अहम सवाल यह है कि क्या एलएसजी ने मिलर को नीलामी में भेजकर कोई गलती की। इसका जवाब पाने के लिए, पिछले सीजन पर गौर करना जरूरी है। एलएसजी के पास अब्दुल समद और आयुष बदोनी जैसे फिनिशर हैं, लेकिन इस भूमिका में अनुभव के मामले में मिलर के आस-पास भी कोई नहीं है।

इसके अलावा, मार्करम ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो एलएसजी मार्श को फॉर्म में चल रहे अर्शिन कुलकर्णी के साथ ओपनिंग के लिए उतार सकता है। इससे एक विदेशी जगह खाली हो सकती है। ऐसे में मिलर मध्य क्रम में खेल सकते थे।

साथ ही एलएसजी ने मैथ्यू ब्रीट्जके को रिटेन किया है, जो एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और मध्य क्रम में भी जगह बना सकते हैं। हालांकि, वह फिनिशर नहीं हैं। इसलिए, मिलर को रिटेन करने से एलएसजी की टीम को एक अलग आयाम मिल सकता था, जोकि अब उन्हें नहीं मिलेगा।

हालाकि, नीलामी में एलएसजी द्वारा मिलर को फिर से साइन करने की संभावना बनी हुई है। अगर 36 वर्षीय मिलर अपनी पिछली ऑक्शन प्राइस से कम कीमत पर एलएसजी को दोबारा मिलते हैं, तो टीम उन्हें वापिस जरूर बल्लेबाजी यूनिट में जोड़ना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...

‘हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 12 से ज्यादा है’ – MI के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा

Hardik Pandya Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने आठ मुकाबलों में से सिर्फ दो...

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...