Skip to main content

ताजा खबर

22 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

22 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

1) रोहित शर्मा को Ranji Trophy 2024-25 में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए MCA ने उठाया शानदार कदम

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई की ओर से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए देखा जाएगा। रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग भारत में काफी ज्यादा है और कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। तमाम फैंस उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए जरूर देखना चाहेंगे और इसी वजह से MCA ने एक शानदार कदम उठाया है। रिपोर्ट की माने तो MCA ने स्टेडियम की सीटों की संख्या बढ़ा दी है। रोहित शर्मा ने 2015 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में भाग लिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा चुके मैच में मुंबई की ओर से हिस्सा लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाए जाने के बाद ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक, कही ये बड़ी बात

पंत द्वारा दिए बयान से पता चलता है कि वह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम में नहीं जाना चाहते थे। हालांकि, पंत द्वारा PBKS को लेकर दिए इस बयान के बाद भी फ्रेंचाइजी ने बड़ा दिल दिखाते हुए क्रिकेटर को बधाई दी है। LSG का कप्तान बनने के बाद, पंजाब ने पंत और श्रेयस अय्यर की एक भारतीय जर्सी की फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- फियरलैस यंग ब्लड, दहाड़ने को तैयार। लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान नियुक्त होने पर बधाई, ऋषभ! आप सभी को शुभकामनाएं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया से मुझे बाहर कर दिया है: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया में जगह न मिलने को लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपना पक्ष रखा। सूर्यकुमार यादव ने रिपोर्टर को बताया कि, ‘मुझे बुरा क्यों लगेगा? अगर मैंने अच्छा किया होता तो मुझे भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया में जगह मिलती। अगर मैंने अच्छा नहीं किया है तो मेरे लिए इस चीज को समझना बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) यह परेशान करने वाला है कि जिन लोगों ने 150 kmph की गेंद का सामना नहीं किया, वे आपको सलाह दे रहे हैं: श्रेयस अय्यर

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह परेशान करने वाला है कि जिन लोगों ने 150 kmph की गेंद का सामना नहीं किया, और वे आपको सलाह दे रहे हैं। अय्यर ने कहा- यह परेशान करने वाला है, खासकर जब यह उन लोगों से आता है, जिन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की डिलीवरी का सामना नहीं किया है, तो आपको एक विशेष तरीके से खेलने की सलाह देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान, Champions Trophy 2025 में हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया का ‘की प्लेयर’

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के स्क्वाॅड पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया के स्क्वाॅड में अकमल ने हार्दिक पांड्या को ‘की प्लेयर’ करार दिया है। अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या को लेकर कहा- भारतीय टीम की जिस मुख्य खिलाड़ी के बिना प्लेइंग इलेवन अधूरी है वो हैं हार्दिक पांड्या। वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर है। वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हैं और उन्होंने कुछ मैच भी खत्म किए हैं। वह भारत के ‘की प्लेयर’ हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी से ‘पाकिस्तान’ का नाम मिटा देगा भारत? ICC की ओर से आया ये रिऐक्शन

आईसीसी के अधिकारी ने कहा है, “टूर्नामेंट का लोगो अपनी जर्सी पर लगाना हर टीम की जिम्मेदारी है। सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।” शीर्ष बोर्ड ने कथित तौर पर यह भी कहा कि यदि खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं पाया गया तो भारतीय टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम बिना पाकिस्तान लिखी हुई जर्सी पहन चुकी है, लेकिन क्या इस बार भी ऐसा ही होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) एबी डिविलियर्स करना चाहते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी, बताया कौन बना रहा है दबाव; RCB का भी किया जिक्र

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के मैदान पर लौटने का फैसला कर लिया है। हालांकि, वह मानते हैं कि आईपीएल या प्रोफेशनल क्रिकेट में अभी वापसी नहीं कर सकते। उन्होंने ये भी बताया है कि किसके दबाव के कारण वे ऐसा कर रहे हैं। डिविलियर्स ने बताया है कि उनके बच्चे ऐसा करने के लिए उनको मजबूर कर रहे हैं। आईपीएल में आरसीबी के लिए लंबे समय तक खेले और विराट कोहली के बेस्ट फ्रेंड कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स ने कहा कि मैं इतने समय तक क्रिकेट से जुड़ा रहा हूं और अब इससे मुंह नहीं मोड़ सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

8) तो इस वजह से शुभमन को बनाया गया उपकप्तान, अश्विन कह गए बड़ी बात; यशस्वी को CT में फिट करने का ऑप्शन भी बताया

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान बनने के फैसले को ‘दूरदर्शी कदम’ करार देते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज की टीम में जगह लगभग पक्की है और उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जा सकता है। अश्विन ने कहा कि, ‘‘इस बारे में सोचें कि मौजूदा टीम में उपकप्तान की भूमिका के लिए और किस पर विचार किया जा सकता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने का निर्णय सही है या गलत, लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है, खासकर तब जब वह पिछली सीरीज में भी उपकप्तान थे।’’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना ने नंबर वन बनने की ओर बढ़ाए कदम, टॉप-10 में एकमात्र भारतीय

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं हाथ की यह बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 135 रन बनाने से पहले शुरुआती दो मैचों में 41 और 73 रन की उपयोगी पारियां खेली थीं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...