Skip to main content

ताजा खबर

“वे fighters हैं, WTC फाइनल जरूर…”, एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीकी टीम की तारीफ में बोली यह बात

AB de Villiers & Temba Bavuma (Photo Source: X)

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। टीम ने सायकल में खेले गए 12 मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए 8 मैचों में जीत दर्ज की है।

WTC फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रॉफी रिटेन करना चाहेगी, लेकिन उन्हें टेम्बा बावुमा की टीम से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

वे पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे हैं- एबी डिविलियर्स

पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया को WTC टाइटल जीतने के लिए फेवरेट बताया। लेकिन वह अपनी टीम की तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका पॉजिटिव क्रिकेट खेल रही है और रिजल्ट की ओर बढ़ रही है।

Hindustan Times के अनुसार एबी डिविलियर्स ने कहा,

“इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया फेवरेट टीम है। लेकिन साउथ अफ्रीका ने असाधारण प्रदर्शन किया है, जिससे पता चलता है कि वे पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे हैं और रिजल्ट की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे उनकी यह बात पसंद है। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को उनके अप्रोच के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए।”

डिविलियर्स ने कप्तान टेम्बा बावुमा की भी जमकर तारीफ की। बावुमा को फिटनेस के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने बल्ले और कप्तानी से आलोचकों को तगड़ा जवाब दे दिया है।

“पिछले कुछ सालों में उनकी काफी आलोचना हुई है। और देखिए कि अब वह कहां हैं। टीम को WTC फाइनल तक ले जाना। भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे अविश्वसनीय क्रिकेट खेलने वाले देशों से भी आगे। इसलिए, यह एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन हां, वे पसंदीदा नहीं हैं, इसका कारण यह है कि उन्हें अभी भी बहुत अनुभव नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड जैसी जगहों का दौरा नहीं किया। वे ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं।”

मैं अपनी टीम को कभी कमतर नहीं आंकूंगा- डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने यह बात मानी की साउथ अफ्रीका ने हाल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है, जिसके चलते उनके पास अनुभव नहीं है। लेकिन दिग्गज ने टीम को पूरी तरह से बैक किया और उनके WTC फाइनल जीतने की उम्मीद जताई।

“मैं अपनी टीम को कभी कमतर नहीं आंकूंगा। वे फाइटर लोगों का ग्रुप हैं। और टेम्बा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस टीम को युद्ध में ले जाऊंगा’। क्योंकि मुझे पता है कि वे एक-दूसरे के लिए लड़ने जा रहे हैं। तो, आप बस यही चाहते हैं। अगर आपका रवैया ऐसा है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। और मैं खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा कि वे पूरी ताकत से आगे बढ़ें और इस WTC फाइनल को जीतें।”

আরো ताजा खबर

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

SL vs ENG: Rathnayake and Shanaka Power Sri Lanka to Historic Rawalpindi Triumph (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांचक तीसरे...

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...