Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाए जाने के बाद ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक, कही ये बड़ी बात

IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाए जाने के बाद ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक, कही ये बड़ी बात

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले हाल में ही स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का कप्तान नियुक्त किया गया है। पंत को कप्तान बनाए जाने की घोषणा LSG के मालिक संजीव गोयनका ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर की।

तो वहीं पंत के लखनऊ का कप्तान बनने के बाद, एक और आईपीएल फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को बधाई देते हुई नजर आई। हालांकि, यह वही फ्रेंचाइजी थी जिसकी इस शो में पंत मजाक उड़ाते हुए नजर आए और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे पंत फैंस के निशान पर आ गए।

पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स (PBKS) का मजाक

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के इस शो में जब पंत को कप्तान बनाए जाने की घोषणा हुई तो, पंत ने कहा उन्हें डर था कि पंजाब किंग्स कहीं उन्हें ना खरीद ले। इस शो में गोयनका के साथ बातचीत में पंत ने कहा- मुझे अंदर से सिर्फ एक टेंशन था और वो थी पंजाब। उनके पास सबसे बड़ा पर्स था, 112 करोड़ रुपये।

पंत ने आगे कहा-  लेकिन जब पंजाब ने श्रेयस अय्यर को खरीदा, तब मुझे लगा कि मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकता हूं। नीलामी में कुछ भी हो सकता है, इसलिए मैंने सिर्फ इंतजार करना बेहतर समझा और बस दुआ कर रहा था।

पंत द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम में नहीं जाना चाहते थे। हालांकि, पंत द्वारा PBKS को लेकर दिए इस बयान के बाद भी फ्रेंचाइजी ने बड़ा दिल दिखाते हुए क्रिकेटर को बधाई दी है।

LSG का कप्तान बनने के बाद, पंजाब ने पंत और श्रेयस अय्यर की एक भारतीय जर्सी की फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- फियरलैस यंग ब्लड, दहाड़ने को तैयार। लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान नियुक्त होने पर बधाई, ऋषभ! आप सभी को शुभकामनाएं

देखें पंजाब किंग्स की ये पोस्ट

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...