Skip to main content

ताजा खबर

21 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

1) विराट कोहली 12 साल के बाद खेलेंगे रणजी ट्रॉफी मैच, दिल्ली की टीम के हेड कोच ने किया कन्फर्म

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक दशक से ज्यादा लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटने वाले हैं। इस बात की पुष्टि हो चुकी है। साल 2012 के बाद विराट कोहली पहली बार रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 30 जनवरी से दिल्ली में रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के अगले रणजी मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘उनके पास मेरे बच्चे के खिलाफ कुछ है’ संजू सैमसन के पिता ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम की अनदेखी के बाद KCA को दोषी ठहराया

संजू सैमसन के पिता Vishwanath ने कहा- केसीए के भीतर ऐसे लोग हैं जो मेरे बच्चे के खिलाफ हैं, हमने पहले कभी एसोसिएशन के खिलाफ नहीं बोला है, लेकिन इस बार, यह बहुत ज्यादा हो गया है। संजू अकेले नहीं हैं जिन्होंने कैंप में भाग नहीं लिया, फिर भी उसी स्थिति में रहने वाले अन्य खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई। क्रिकेटर के पिता ने आगे कहा- यह जयेश जॉर्ज (केसीए अध्यक्ष) या विनोद एस कुमार (बोर्ड सचिव) के बारे में नहीं है। यह बीच में कुछ छोटे लोग हैं जो छोटी-छोटी बातों पर हर चीज को जहर में बदल देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) SA20 2025: जारी टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद, एनरिक नाॅर्खिया की बेटी अमेलिया का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो

SA20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल राॅयल्स (Pretoria Capitals vs Paarl Royals) के बीच खेले गए 12वें मैच में देखने को मिला है। मुकाबले में कैपिटल्स की हार के बाद, एक नन्हीं फैन का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह नन्हीं फैन और कोई नहीं बल्कि प्रिटोरिया कैपिटल्स और साउथ अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया के बेटी अमेलिया थी। मुकाबले में कैपिटल्स की हार के बाद, इस छोटी फैन के सिर पर अपने दोनों हाथ थे, जैसे वह कह रही हो ‘ओ नो’ हम हार गए। तो वहीं जैसे ही मैदान पर यह घटना घटी, तो इस मूमेंट की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs ENG: ‘मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत…’ इंग्लैंड सीरीज से पहले उपकप्तान अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टी20 टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद, अक्षर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम इतनी स्थिर है कि मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में उपकप्तान अक्षर पटेल ने कहा- हां, टीम में एक बदलाव का समय आ रहा है, लेकिन यह अंत में सेलेक्टर्स का फैसला है। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरा ध्यान मुझे सौंपी गई भूमिका को पूरा करने और लगातार सुधार करने पर है। अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा, तो टीम में मेरी जगह पक्की हो जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट हुए स्टीव स्मिथ, दौरे पर करेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी

स्टीव स्मिथ को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- बिग बैश लीग के दौरान लगी दाहिनी कोहनी की चोट के बाद, स्टीव स्मिथ की आज विशेषज्ञ चिकित्सा समिती द्वारा समीक्षा की गई। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने और दुबई जाने की मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद है कि स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए सप्ताह के अंत में बल्लेबाजी करना शुरू कर देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ऋषभ पंत के मजाक का पंजाब किंग्स ने बुरा नहीं माना, LSG के नए कप्तान को कुछ यूं दी बधाई

पीबीकेएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पंत और श्रेयस अय्यर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”निडर युवा, दहाड़ने के लिए तैयार। ऋषभ, लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनने पर बधाई। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।” पंत ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे अंदर से एक ही टेंशन थी, वो पंजाब किंग्स। क्योंकि उनका बजट अच्छा-खासा था। उनका पर्स 110 करोड़ रुपये से ज्यादा था। हालांकि, श्रेयस अय्यर जब पीबीकेएस में चले गए तो मुझे लगा कि मैं अब एलएसजी जा सकता हूं। पंत ने इतना कहना के बाद एलएसजी के मालिक की ओर मुस्कुराकर देखा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) रिंकू सिंह ने पिता को तोहफे में दी धांसू बाइक, लाखों रुपये है कीमत; देखिए वायरल वीडियो

बच्चे जब मां-बाप को जब कुछ गिफ्ट देते हैं तो उनकी खुशी देखने लायक होती है। भारतीय टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी अपने पिता को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने पिता खानचंद्र सिंह को गिफ्ट में एक धांसू बाइक दी है, जिसका नाम कावासाकी निंजा है। बाइक की कीमत 3.19 लाख रुपये है। रिंकू ने अगस्त 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 27 वर्षीय क्रिकेटर ने अभी तक दो वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। केकेआर ने रिंकू को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 13 करोड़ में रिटेन किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

8) नसीब में लिखा है…रोहित-विराट जैसी इज्जत शमी को क्यों नहीं मिलती? तेज गेंदबाज ने दिया धाकड़ जवाब

मोहम्मद शमी ने प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसी इज्जत नहीं मिलने वाले सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। गेंदबाज ने कहा, ”टीम मैनेजमेंट द्वारा सिलेक्शन पर चीजें निर्भर होती हैं। मुझे जब-जब जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मैं उसे निभाने की कोशिश करता हूं। मैंने अभी तक बहुत अच्छी तरीके से निभाई है। मैं हमेशा कोशिश भी यही करूंगा कि जब तक क्रिकेट खेलूं, अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊं और अपने देश को मैच जिताऊं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है?” (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL ट्रॉफी जीतने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने क्यों तोड़ा KKR से नाता? अब खुद किया इसका खुलासा

श्रेयस अय्यर ने बताया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका नाता “लैक ऑफ कम्यूनिकेशन” के कारण टूटा। 2021 में इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम ने फाइनल खेला, लेकिन अगले दो सीजन टीम सातवें पायदान पर रही। 2023 का सीजन श्रेयस ने चोट के कारण मिस किया और अगले सीजन उनको मेंटॉर गौतम गंभीर का साथ मिला। टीम 2014 के बाद फिर से चैंपियन बनी। बावजूद इसके केकेआर ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। अगर वे रिटेन करते उनको कप्तानी के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उनके पास कोई बड़ा चेहरा उपलब्ध नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Cheteshwar Pujara में बहुत क्रिकेट है बाकी, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से पहले दिखाई एक झांकी

Cheteshwar Pujara को भले ही अब टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में रेड बॉल क्रिकेट में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, वहीं अब रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में पुजारा खेलने के लिए तैयार हैं और उसी से जुड़ी एक तस्वीर उन्होंने शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...