Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: जारी टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद, एनरिक नाॅर्खिया की बेटी अमेलिया का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो 

SA20 2025: जारी टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार के बाद, एनरिक नाॅर्खिया की बेटी अमेलिया का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो 

SA20 2025 (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट में अक्सर फैंस अपनी टीमों के हारने पर हताश व निराश होते हैं। तो वहीं अब इसी निराशा का एक क्यूट मूमेंट जारी SA20 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल राॅयल्स (Pretoria Capitals vs Paarl Royals) के बीच खेले गए 12वें मैच में देखने को मिला है। मुकाबले में कैपिटल्स की हार के बाद, एक नन्हीं फैन का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह नन्हीं फैन और कोई नहीं बल्कि प्रिटोरिया कैपिटल्स और साउथ अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया के बेटी अमेलिया थी। मुकाबले में कैपिटल्स की हार के बाद, इस छोटी फैन के सिर पर अपने दोनों हाथ थे, जैसे वह कह रही हो ‘ओ नो’ हम हार गए। तो वहीं जैसे ही मैदान पर यह घटना घटी, तो इस मूमेंट की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

आप भी देखें यह वायरल वीडियो

प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम पार्ल राॅयल्स मैच का हाल

दूसरी ओर, जारी टूर्नामेंट के मैच नंबर 12 के बारे में आपको जानकारी दें, तो दोनों टीमों के बीच यह मैच सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 212 रन बनाए।

टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 42, विल समीद ने 54 और कायस वीरयन ने 45 रनों की पारी खेली। तो वहीं पार्ल राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डी गलीम और मुजीब उर रहमान को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा एहसान मलिंगा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब पार्ल राॅयल्स कैपिटल्स से मिले 213 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। राॅयल्स के लिए जो रूट ने 60 गेंदों में 92* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो उन्हें टीम के कप्तान डेविड मिलर से भी 48* रनों का अच्छा साथ मिला। दोनों टीम को मैच जिताकर ही लौटे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...