Skip to main content

ताजा खबर

LSG ने किया बड़ा ऐलान, ऋषभ पंत को बनाया कप्तान, गोयनका ने की स्टार विकेटकीपर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

LSG ने किया बड़ा ऐलान, ऋषभ पंत को बनाया कप्तान, गोयनका ने की स्टार विकेटकीपर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
Rishabh Pant (Photo Source: X)

ऋषभ पंत IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करेंगे। 27 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को सोमवार, 20 जनवरी को फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने एलएसजी का कप्तान नियुक्त किया। मेगा ऑक्शन में पंत को लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2021, 2022 और 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

पंत आईपीएल में एलएसजी की कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन ने LSG की कप्तानी की थी। पंत को कप्तान बनाने की घोषणा करने के दौरान गोयनका ने उनके उपर भरोसा जताने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि पंत में एक जबर्दस्त लीडर है। वह आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं।

Rishabh Pant को लेकर LSG ऑनर संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स पर ऋषभ पंत के साथ कार्यक्रम में आए गोयनका कहा कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जब पंत को रिलीज किया, तभी से उनकी नजर विकेटकीपर पर थी। उन्होंने कहा कि वह पंत को हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। दिल्ली ने ऑक्शन में पंत को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन लखनऊ ने अंत तक हार नहीं मानी।

गोयनका ने कहा, “मुझे ऋषभ पंत में एक जन्मजात लीडर दिखता है। मेरे नजरिए में वह शायद आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान होगा।” गोयनका ने एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली है।

LSG के ऑनर ने कहा, “लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सिर्फ माही और रोहित का जिक्र करते हैं लेकिन लिखकर रख लीजिए 10-12 साल बाद लिस्ट में माही, रोहित और ऋषभ पंत होंगे।” एमएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांच और रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) ने पांच-पांच ट्रॉफी जीतीं।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...