Skip to main content

ताजा खबर

20 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

20 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

1) रोहित शर्मा की इस जेस्चर ने जीता करोड़ों फैंस का दिल, चैंपियंस ट्रॉफी के साथ गावस्कर, सचिन को दिया खास सम्मान

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी को डिस्प्ले किया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टेज पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री भी मौजूद थे। फोटोशूट के दौरान हिटमैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। पूर्व क्रिकेटरों ने रोहित को आगे आकर चैंपियंस ट्रॉफी के पास आने को खड़ा होने को कहा, मगर भारतीय कप्तान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और दिग्गज क्रिकेटरों को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने को कहा। (पढ़ें पूरी खबर)

2) VIDEO: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में दिखाई ‘शानागिरी’, अपने डांस मूव्स से लूटी महफिल

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न रविवार को धूम-धाम के साथ मनाया गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के दिग्गजों ने इस जश्न के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास को याद किया। शाम का मुख्य आकर्षण रोहित शर्मा रहे। रोहित इस जश्न के दौरान हंसी मजाक करते हुए नजर आए और उनका ये चंचल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए एक खास तरह का डांस मूव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) अगर रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करेंगे तो…: पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए सुरेंद्र खन्ना ने कहा कि, ‘कप्तान बहुत ही कमजोर है। मेरा मानना यह है कि अगर रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करते हैं तो कोई भी बल्लेबाज आसानी से दो रन ले सकता है।’ विराट कोहली को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘अनुभवी बल्लेबाज स्लिप में भी फील्डिंग करते हैं और 30 यार्ड घेरे के अंदर भी फील्डिंग करते हैं। कोहली फील्डिंग में रन नहीं बना रहे हैं। मैं यही दुआ करूंगा कि अनुभवी खिलाड़ी जल्द ही अपने फॉर्म में वापस आ जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा को आई टी20 वर्ल्ड कप के जश्न की याद, बोले- वानखेड़े में एक बार फिर…

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि पिछली जुलाई में वानखेड़े स्टेडियम में उनके और उनके साथियों के स्वागत के लिए नीले समुद्र की तरह उमड़े प्रशंसकों के हुजूम को देखने के बाद ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की जीत का असली एहसास हुआ था। अपने इंटरनेशनल करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके भारतीय कप्तान 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को जीत कर एक बार फिर से फैंस को ऐसा एहसास देना चाहते हैं। भारत इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) सुरेश रैना की नजर में ये प्लेयर बनेगा भारत का अगला सुपरस्टार, रोहित शर्मा ने भी लगा दी है मुहर

पाकिस्तान और यूएई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। वहीं रोहित भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। रैना ने इस फैसले को दूरदर्शी कदम बताया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

6) शाकिब अल हसन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, करोड़ों रुपयों का चेक हुए बाउंस

बांग्लादेश की टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं। क्रिकेट में उन पर गेंदबाजी करने के लिए पाबंदी लग चुकी है, क्योंकि बॉलिंग ऐक्शन सही नहीं माना गया। इसके अलावा एक खबर है कि शाकिब अल हसन के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकला है। दिग्गज क्रिकेटर और पॉलिटिशियन शाकिब अल हसन के खिलाफ रविवार 19 जनवरी को ढाका की एक कोर्ट ने आईएफआईसी बैंक से जुड़े एक चेक बाउंस मामले के संबंध में अरेस्ट वारंट का आदेश दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को ही नहीं मिली जगह, रैना ने बताया एक्स फैक्टर

सुरैश रैना ने कहा, ”भारत मजबूत टीम दिख रही है। मुझे विश्वास है कि रोहित भारत को जीत दिलाएंगे। लेकिन मैं सूर्यकुमार को बाहर किए जाने से हैरान हूं। भारत उस एक्स फैक्टर को मिस करेगा और वो भी मध्यक्रम में। हमने 2023 वनडे विश्व कप में सूर्या के प्रदर्शन को देखा है। वह पूरे ग्राउंड में रन बना रहा था। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर 360 कहा जाता है। वह शानदार स्वीप शॉट खेलते हैं और गेम चेंजर हैं। उनमें शीर्ष टीमों के खिलाफ 9 से अधिक रन की जरूरी रन रेट का पीछा करने की क्षमता है। उन्हें टीम में होना चाहिए था।” (पढ़ें पूरी खबर)

8) इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का अता-पता नहीं है, इस बीच Ishan Kishan ने शुरू किया नया काम

साल 2024 में Ishan Kishan का एक भी बार टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ, ऐसे में ये खिलाड़ी आखिरी बार साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता हुआ नजर आया था। इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसे सुन एक बार के लिए सभी हैरान हो गए हैं। वहीं ईशान किशन के इस कदम की कई लोगों ने जमकर तारीफ की है, तो कई लोग उनके इस फैसले को गलती और जल्दबाजी का नाम दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Suryakumar Yadav की ये तूफानी बल्लेबाजी देख, इंग्लिश गेंदबाजों को नींद नहीं आएगी रात में

टी20 क्रिकेट में Suryakumar Yadav का एक अलग अवतार देखने को मिलता है, जहां वो कप्तानी के अलावा अपने बल्ले से भी विरोधियों का गेम प्लान खराब कर देते हैं। ऐसे ही कुछ वो इंग्लैंड के साथ करने वाले हैं, जिसे लेकर SKY ने खास तैयारी की है और उसी से जुड़ रील वीडियो भी शेयर की है। Suryakumar Yadav की नई रील वीडियो इंस्टा पर सुपर वायरल हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है,...

IPL फाइनल के इतिहास में टॉप-5 ऑल-राउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर डालें नजर

IPL: Jacques Kallis (image via X) किसी भी क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में तो इनकी अहमियत और भी ज्यादा होती है। जहां...

31 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. PAK vs AUS, 1st ODI: डेब्यू पर अराफात मिन्हास के पांच विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की अपने शानदार वनडे...

IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IPL 2026, Final: weather report (image via getty) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार 31 मई, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में...