Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma ने अपने इस जेस्चर से जीता फैंस का दिल, वानखेड़े की 50वीं एनिवर्सरी के दौरान दिखाई दरियादिली

Rohit Sharma (Photo Source: X)

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी को डिस्प्ले किया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टेज पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री समेत और भी कई दिग्गज मौजूद थे। फोटोशूट के दौरान हिटमैन ने कुछ ऐसा किया, जिसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।

दरअसल फोटोशूट के दौरान पूर्व क्रिकेटरों ने रोहित को आगे आकर चैंपियंस ट्रॉफी के पास आने को खड़ा होने को कहा, लेकिन भारतीय कप्तान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और दिग्गज क्रिकेटरों को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने को कहा। इस दौरान रोहित सबसे कोने में खड़े थे। रोहित शर्मा के इस जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Rohit Sharma ने अपने इस जेस्चर से जीता फैंस का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा से चैंपियंस ट्रॉफी के करीब आने के लिए कहा। हालांकि, भारतीय कप्तान ने विनम्रतापूर्वक बीच में आने से मना कर दिया, जिससे सीनियर खिलाड़ी मंच के बीच में आ गए। सचिन तेंदुलकर, शास्त्री और गावस्कर ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी के ठीक पीछे पोज दिए, जबकि रोहित स्टेज के सबसे बाईं ओर खड़े थे।

रोहित शर्मा ने इसके अलावा रवि शास्त्री को भी ऐसा ही सम्मान दिया। जब सभी दिग्गज खिलाड़ी स्टेज पर एक-एक करके कुर्सी पर बैठ रहे थे तो रवि शास्त्री साइड जाकर बैठ गए, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें बीच में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के साथ बैठने को कहा और हिटमैन खुद उनकी बाईं तरफ जाकर बैठे।

गौरतलब है कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। पाकिस्तान के साथ राजनेतिक मतभेदों के कारण यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करवाया जा रहा है, जहां टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की तरह वानखेड़े स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह ट्रॉफी यहां लाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...