Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट में फैसले से काफी खुश है फरहान अख्तर, भारतीय खिलाड़ी को कहा- ‘सुपरस्टार’

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फरहान अख्तर ने हाल ही में रोहित शर्मा को उनके फैसले को लेकर जमकर सपोर्ट किया है। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। रोहित शर्मा इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे है। उनका प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा है। यही वजह है कि रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से दूरी बना ली और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी।

फरहान अख्तर ने हाल ही में रोहित शर्मा के इस फैसले की जमकर प्रशंसा की है और साथ ही उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को सुपरस्टार कहा है। फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शर्मा का पोस्ट साझा किया। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मैं यह बोझ अपने सीने से हटाना चाहता था। इस शख्स ने इंडियन क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और इतने सालों में उनकी कप्तानी भी जबरदस्त रही है। बल्ले के साथ उनकी कला खुद बोलती है और ऐसी कई अविश्वसनीय पारी है जो उन्होंने खेली है और तमाम फैंस का दिल जीता है।’

यह रहा फरहान अख्तर का पोस्ट:

An emotional post by Farhan Akhtar for selfless Rohit Sharma. ❤️🥹 pic.twitter.com/DL2ZJY7hnX

— Vishal. (@SPORTYVISHAL) January 4, 2025

फरहान अख्तर ने आगे लिखा कि, ‘यह खेल सच में काफी बुरा है। आप मुझे एक खिलाड़ी का नाम बताए जो खराब फॉर्म से नहीं गुजरे हैं। बड़े से बड़ा बल्लेबाज और गेंदबाज भी कई बार परेशान हुआ है।’

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 145 रन की बढ़त बनाई हुई है। खेल का तीसरा दिन भी काफी रोमांचक होने वाला है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...