Skip to main content

ताजा खबर

18 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

18 दिसंबर Morning News Headlines आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Babar Azam, Rohit Sharma, Ben Stokes, IND-W vs WI-W (Photo Source: X)

1. पाकिस्तान ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, सैम अयूब ने ठोका शतक

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 49.3 ओवरों में 240 रनों के लक्ष्य का पीछा कर तीन विकेट से जीत दर्ज की। सैम अयूब ने 119 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

2. IND-W vs WI-W: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 17 दिसंबर, मंगलवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 9 विकेट से हराकर, टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत से मिले 160 रनों के टारगेट को वेस्टइंडीज ने 15.4 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. भारतीय टीम की इस धाकड़ खिलाड़ी ने आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरा स्थान किया अपने नाम

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ चुकी है। आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की Laura Wolvaardt हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जहां एक तरफ स्मृति मंधाना के 734 अंक है वहीं Laura Wolvaardt के 773 अंक है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. ‘क्या स्टाइल है’ काश्वी प्ले और अन्य लोकप्रिय भारतीय गेमर्स ने युजवेंद्र चहल के पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ की

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने, हाल में ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पारंपरिक पोशाक के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में चहल एक ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा- इस सीजन जिनकी है, सबको मुबारक। चहल की इस फोटो पर कुछ फेमस गेमरों ने कमेंट भी किए। काश्वी प्ले ने लिखा- क्या स्टाइल है युजी भईया। तो पायल गेमिंग ने लिखा- ओहो, युजी भाई। (पढ़ें पूरी खबर)

5. SA20 2025: तीसरे संस्करण के लिए कमेंट्री पैनल की हुई घोषणा, भारत का यह धाकड़ खिलाड़ी भी हैं इसका हिस्सा

SA20, 2025 सीजन के कमेंट्री पैनल की लिस्ट की घोषणा हो चुकी है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को भी शामिल किया गया है। रॉबिन उथप्पा के अलावा इस कमेंट्री पैनल में केविन पीटरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस मॉरिस, शॉन पोलाक, अश्वेल प्रिंस सहित कई पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ब्रॉडकास्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और ‘Mr. 360’ के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स को भी शामिल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. बाबर आजम का दुख नहीं हो रहा खत्म, पिछली 21 पारियों में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बाबर आजम 38 गेंदों में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी अर्धशतक 14 मई 2024 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगाया था। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी। उन्हें पिछला अर्धशतक लगाए 217 दिन बीत चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. क्या BGT 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा जल्द लेने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास?

गाबा टेस्ट की पहली पारी में आउट होने के बाद जब रोहित शर्मा वापस पवेलियन की लौट रहे थे, तब उन्होंने डगआउट के सामने अपने ग्लव्स रख दिए। तमाम फैंस इस चीज को देख काफी हैरान रह गए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। क्रिकेट फैन्स के बीच ये बातें होने लगी कि रोहित शर्मा बहुत जल्द टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने फिटनेस और क्रिकेट भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे…

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद, बेन स्टोक्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैंने इस खेल में जो भूमिका निभाई, उसे निभाने की स्थिति में आने के लिए मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की, और यह (इंजरी) उन दुर्भाग्यपूर्ण चीजों में से एक है। लेकिन, मैं पीछे नहीं हटूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. “टॉप ऑर्डर नहीं कर पाए वो काम उसने…”, रवींद्र जडेजा की तारीफ में हरभजन सिंह का बयान

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पहली पारी में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। भज्जी ने कहा कि जडेजा गेंदबाजी में दमखम नहीं दिखा पाए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने वो काम करके दिखाया जो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कर पाने में असमर्थ रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. क्या धीरे-धीरे खत्म हो रहा है Prithvi Shaw का क्रिकेट करियर, बल्लेबाज का अहम टूर्नामेंट में नाम ही नहीं आया

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ (Prithvi Shaw) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि टैलेंटेड बल्लेबाज को आगामी विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए मुंबई क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम: श्रेयस अय्यर, आयुष महत्रे, अंग्रेज रघुवंशी, जय बिष्ट, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान, हर्ष तन्ना, विनायक भोईर (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...