Skip to main content

ताजा खबर

“टॉप ऑर्डर नहीं कर पाए वो काम उसने…”, रवींद्र जडेजा की तारीफ में हरभजन सिंह का बयान

“टॉप ऑर्डर नहीं कर पाए वो काम उसने…”, रवींद्र जडेजा की तारीफ में हरभजन सिंह का बयान

Ravindra Jadeja & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

गाबा टेस्ट के चौथे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी थी, टीम इंडिया के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। टीम ने लेकिन केएल राहल (84) और रवींद्र जडेजा (77) की अहम पारियां और जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप के बीच 10वें विकेट के लिए हुई 39 रनों की साझेदारी के चलते फॉलोऑन बचा लिया।

इस बीच, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पहली पारी में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। भज्जी ने कहा कि जडेजा गेंदबाजी में दमखम नहीं दिखा पाए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने वो काम करके दिखाया जो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कर पाने में असमर्थ रहे।

इन 77 रनों का महत्व इससे कहीं ज्यादा है- हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि रवींद्र जडेजा को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। लेकिन मैनेजमेंट ऐसा क्यों नहीं सोचती है, यह उनकी सोच से परे है।,

“उनकी गेंदबाजी से जो उम्मीदें थीं, वे उन पर खरे नहीं उतरे। हालांकि, बल्लेबाजी में उन्होंने वह कर दिखाया जो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज नहीं कर पाए। मैं उनकी मानसिकता की तारीफ करना चाहूंगा। उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। जब वे बल्लेबाजी करने आए तो बहुत सारे रन जोड़ने बाकी थे।”

“इन 77 रनों का महत्व इससे कहीं ज्यादा है। जब भी मैं उन्हें खेलते हुए देखता हूं, तो हमेशा सोचता हूं कि उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं मिलती। यह मेरी समझ से परे है। उन्होंने शानदार और जिम्मेदारी के साथ खेला। मुझे लगता है कि उनकी पारी का मूल्य शतक के बराबर है।”

गाबा टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने 123 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। वह 66वें ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ आउट हुए और भारत को 213 के स्कोर पर 9वां झटका लगा था। जडेजा रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान में आए थे, जब भारत का स्कोर 74/5 था। उन्होंने केएल राहुल के साथ छठे विकेट के लिए 67 और नीतिश रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई।

भारत ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं, टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है। आकाश दीप (27*) और जसप्रीत (10*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...