Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

IND-W vs WI-W: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

India Women vs West Indies Women, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

India Women vs West Indies Women, 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 17 दिसंबर, मंगलवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 9 विकेट से हराकर, टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत से मिले 160 रनों के टारगेट को वेस्टइंडीज ने 15.4 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मैच इसी मैदान पर 19 तारीख को खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज महिला, दूसरे टी20 मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर की गैर-मौजूदगी में स्टैंड इन कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, बाकी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए। अंत में विकेटकीपर रिचा घोष ने 17 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली, जिस वजह से भारत वेस्टइंडीज के सामने 160 रनों का टारगेट रख पाई। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। चिनेल हेनरी, डिएंड्रा दाॅतीन, हेली मैथ्यूज और एफी प्लेचर को 2-2 विकेट मिले।

इसके बाद जब वेस्टइंडीज भारत से मिले 160 रनों के टारगेट को पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान हैली मैथ्यूज ने 85* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो शेमीन कैंपबेल 29* रन बनाकर नाबाद रही। इसके अलावा कायना जोसेफ ने 38 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से सिर्फ 1 विकेट सायमा ठाकुर को मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...

SM Trends: 13 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स ने टीम के खिलाड़ियों की मस्ती करते हुए एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट...