Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस बिजी शेड्यूल की शुरुआत आईपीएल के फाइनल के ठीक पांच दिन बाद शुरू होगी, जब 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत होगी। इस दौरे का पहला मैच 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, इस टेस्ट मैच से पहले पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने वाली है। वर्कलोड मैनेज करने की सूची में अनुभवी भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम पहले नंबर पर है। सेलेक्शन कमिटी के अलावा ये खिलाड़ी खुद अपने वर्कलोड को लेकर बोर्ड से बातचीत करने वाले हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद, टीम इंंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। बिजी शेड्यूल के चलते बुमराह और सिराज के वर्कलोड को लेकर अभी से बीसीसीआई सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल बीसीसीआई की सेलेक्शन टीम आईपीएल प्लेऑफ का इंतजार कर रही है, जिससे खिलाड़ियों को इन दौरों के लिए चुना जा सके।

बीसीसीआई सोर्स ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के कारण टेस्ट टीम में कोई समझौता नहीं करना चाहते। वे चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ टीम खेले। वे टेस्ट कैप इतनी आसानी से बांटना नहीं चाहते। मोहम्मद सिराज की वर्कलोड क्षमता बहुत अधिक है। प्रसिद्ध ने 24 अप्रैल के बाद से कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है। नीतीश कुमार रेड्डी को भी सीम बॉलिंग विभाग में योगदान देने वाले खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। वर्कलोड मैनेजमेंट के मामले में बीसीसीआई सभी आंकड़ों पर नजर रखता है।

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...