Skip to main content

ताजा खबर

16 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 दिसंबर Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Kane Williamson, Harbhajan Singh, Travis Head, Shreyas Iyer, Chandrakanth Pandit, Team India (Photo Source: X)

1. जायसवाल, गिल, विराट का फ्लॉप शो जारी, गाबा टेस्ट में भारत मुश्किल स्थिति में

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने उतरी, मगर दूसरी ही गेंद पर स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल (4) का शिकार कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने शुभमन गिल (1) को भी आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत की टीम इन दोनों झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि तभी 8वें ओवर में जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को विकेट के पीछे कैच आउट करवाकर भारत को तीसरा झटका दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. हरभजन ने ट्रैविस हेड से पूछा उनको आउट करने का तरीका, बल्लेबाज ने बता दी अपनी कमजोरी

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर ट्रैविस हेड से पूछा, “सबसे पहले, बहुत बढ़िया खेला। आप जानते हैं, यह भारत भर के सभी फैंस की ओर से है। वे आपसे पूछना चाहते हैं कि आपके खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी चाहिए और आपको भारत के खिलाफ इतना स्कोर करना क्यों पसंद है?”

इसके जवाब में ट्रैविस हेड ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था, मुझे लगता है कि हम यहां इतना खेलते हैं कि मुझे पता है कि कैसे खेलना है, लेकिन मेरे पास एक ब्लूप्रिंट है। मुझे लगा कि आज उन्होंने कुछ बहुत अच्छी योजनाएं बनाईं। मैं ज्यादातर समय दबाव महसूस कर रहा था।” (पढ़ें पूरी खबर)

3. इंग्लिश महिला कमेंटेटर ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, गेंदबाज को लेकर की थी नस्लीय टिप्पणी

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईसा गुहा ने गाबा में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते समय कुछ ऐसे शब्दों का चयन किया जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी है। इंग्लिश कमेंटेटर ईशा गुहा ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक नस्लीय टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

4. AUS vs IND 3rd Test, Day 3: तीसरे दिन के बाद मुश्किल में भारत, अभी भी ऑस्ट्रेलिया से इतने रनों से पीछे, पढ़ें दिन के खेल का हाल

तीसरे दिन के स्टंप के समय तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 17 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 33* और रोहित शर्मा मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक मिचेल स्टार्क को 2 और जोश हेजलवुड व पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. SMAT 2024: “चंद्रकांत पंडित हमारे सामने आते हैं तो हम…”, मुंबई की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर मुंबई ने खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद मुंबई की जीत को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि, जब भी चंद्रकांत पंडित दूसरे साइड में रहते हैं तो मुंबई मैच हार जाती है, लेकिन टीम ने अब इसे बदल दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. “बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है”- मांजरेकर ने गंभीर एंड कंपनी पर उठाए सवाल

गाबा टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा कि, “मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है। कुछ भारतीय बल्लेबाजों के साथ इतने लंबे समय तक प्रमुख तकनीकी मुद्दे क्यों अनसुलझे रहे हैं?” (पढ़ें पूरी खबर)

7. जायसवाल के लिए स्टार्क ने तैयार किया था मास्टरप्लान, इस तरह से अपने जाल में फंसाया

स्टार्क ने पहले ओवर की पहली गेंद फुल लेंथ पर डाली जिस पर यशस्वी जायसवाल ने जोर से बल्ला चलाया और गेंद थ र्डमैन की तरफ बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद अगली गेंद उन्होंने मिडिल और ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ डाली जिसपर जायसवाल ने फ्लिक शॉट खेली। स्टार्क ने उनके इस शॉट के लिए शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर लगाया हुआ था और वहां मौजूद मिचेल मार्श ने आसान सा कैच पकड़ जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। (पढ़ें पूरी खबर)

8. हैमिल्टन में केन विलियमसन ने ठोका करियर का 33वां टेस्ट शतक, WTC में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

केन विलियमसन तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 44 रन पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाते हुए अपने करियर का 33वां टेस्ट शतक ठोका। केन विलियमसन ने जैकब बैथेल द्वारा डाले गए 58वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर स्टाइल से 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह हैमिल्टन में उनका 7वां और घर पर 20वां शतक है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. NZ vs ENG, 3rd Test: Day 3: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 658 रनों का लक्ष्य, केन विलियमसन ने ठोका शतक

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 453 पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं, टीम को अब जीत के लिए 640 रनों की जरूरत है। जैकब बैथेल (9*) और जो रूट (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10. रफ्तार भरी गेंद ने उड़ा दिए KL Rahul के तोते, जिसके बाद दर्द से कराहते नजर आया बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं होता और कई बार गेंदबाजों की रफ्तार बल्लेबाजों को दर्द देती है, ऐसा ही कुछ KL Rahul के साथ हुआ है। गाबा टेस्ट मैच में राहुल एक रफ्तार भरी गेंद का शिकार हो गए, जिसके बाद पूरी टीम के अलावा फैन्स को काफी ज्यादा ही टेंशन हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...