Skip to main content

ताजा खबर

हैमिल्टन में केन विलियमसन ने ठोका करियर का 33वां टेस्ट शतक, WTC में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

हैमिल्टन में केन विलियमसन ने ठोका करियर का 33वां टेस्ट शतक, WTC में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड टीम ने पहले दोनों टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। मेजबान टीम क्लीन-स्वीप से बचने के लिए इस वक्त शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही है।

दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 44 रन पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाते हुए अपने करियर का 33वां टेस्ट शतक ठोक दिया है।

जैकब बैथेल के खिलाफ छक्का लगाकर केन विलियमसन ने पूरा किया शतक

केन विलियमसन ने जैकब बैथेल द्वारा डाले गए 58वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर स्टाइल से 137 गेंदों में अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह हैमिल्टन में उनका 7वां और घर पर 20वां शतक है।

दिग्गजों की खास सूची में शामिल हुए विलियमसन

केन विलियमसन सबसे तेज 33 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 186वें टेस्ट पारी में यह कमाल किया है। कीवी खिलाड़ी ने कुमार संगकारा (199 पारी), स्टीव स्मिथ (199 पारी) और यूनिस खान (194 पारी) को पीछे छोड़ दिया है।

इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग पहले पायदान पर है, जिन्होंने 178 पारी में 33वां टेस्ट शतक पूरा किया था। वहीं, पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर है, उन्होंने 181 पारी में यह कारनामा किया था।

WTC में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 33वां टेस्ट शतक ठोकने के बाद केन विलियमसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह 28 मैचों में अब तक 11 शतक जड़ चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट 64 मैचों में 18 शतक के साथ पहले पायदान पर है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी-

जो रूट- 18 शतक (64 मैच)
केन विलियमसन- 11 शतक (28 मैच)
मार्नस लाबुशेन- 11 शतक (48 मैच)
स्टीव स्मिथ- 10 शतक (48 मैच)
रोहित शर्मा- 9 शतक (39 मैच)

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...