Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जायसवाल, गिल, विराट का फ्लॉप शो जारी, गाबा टेस्ट में भारत मुश्किल स्थिति में

VIDEO: जायसवाल, गिल, विराट का फ्लॉप शो जारी, गाबा टेस्ट में भारत मुश्किल स्थिति में

Virat, Shubman & Yashasvi (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 445 रन बनाकर आउट हुई। इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया ने महज 22 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए और इससे टीम काफी दबाव में आ गई।

सस्ते में लौटे जायसवाल, गिल और विराट

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने उतरी, मगर दूसरी ही गेंद पर स्टार्क ने जायसवाल का शिकार कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने गिल को भी आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। इसके बाद तीसरा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।

भारत की टीम इन दोनों झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि तभी 8वें ओवर में जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को विकेट के पीछे कैच आउट करवाकर भारत को तीसरा झटका दिया। विराट इस मैच में 3 रन बनाकर आउट हुए। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद से विराट अब तक इस सीरीज में उतनी अच्छी लय में नहीं दिखे हैं।

मुकाबले की बात करें तो गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल इस वक्त जारी है। तीसरे दिन अब तक कई बार खेल बारिश की वजह से रुक चुका है। वहीं लंच ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 22/3 है और फिलहाल ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 423 रन से पीछे है।

ऐसे में अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो तीसरे दिन के दूसरे सत्र में एक मजबूत पार्टनरशिप कर, भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालें।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...