Skip to main content

ताजा खबर

15 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

15 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. मकर संक्रांति पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग पतंग उड़ाते दिखे हार्दिक पांड्या, वीडियो वायरल

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर चर्चा में आ गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जयपुर में पतंग उड़ाते नजर आए। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित दिखे और यह क्लिप तेजी से इंटरनेट पर फैल गई।

वीडियो में हार्दिक पतंग उड़ाने की पूरी तैयारी करते दिखाई दिए। वह पहले पतंग की डोर ठीक से बांधते हैं और फिर उसे आसमान में उड़ाते हैं। इस दौरान हार्दिक ने सफेद टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी, जबकि माहिका काले रंग के आउटफिट में नजर आईं।

2. IND vs NZ: मिडिल ओवर्स में केएल राहुल जो स्थिरता देते हैं, वो काफी महत्वपूर्ण है – रवि शास्त्री

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच के बाद, शास्त्री ने बीसीसीआई के हवाले से कहा – जब वो (राहुल) बल्लेबाजी करने आए, तो ये आसान नहीं था। जिस तरह से उन्होंने खेला, मुझे लगता है कि उन्हें पूरा श्रेय जाता है। आज वो नंबर पाँच पर आए, लेकिन एक समय विराट के आउट होने पर भारत 118-4 से आगे था। पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। गेंद थोड़ी पुरानी और नरम थी। और दो नए बल्लेबाज क्रीज पर आए थे।

जब ये साझेदारी शुरू हुई, तब जडेजा और वो दोनों शून्य पर थे। और फिर जब उन्होंने लगभग 30 या 40 रन बनाए, तो आप उनकी लय देख सकते थे। उन्होंने खुलकर खेलना शुरू किया और कुछ शानदार शॉट खेले। जिस तरह का धैर्य उन्होंने वहाँ दिखाया, जिस तरह से उन्होंने अपना संयम बनाए रखा, परिस्थितियों को समझा, यही परिपक्वता है, जो भारत के लिए मिडिल ओवर्स में काफी अहम हैं।

3. टी20 वर्ल्ड कप से भारत की तैयारियों को करारा झटका, वनडे के बाद वाॅशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड टी20 से भी हुए बाहर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी की वजह से हरफनमौला खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही समय बचा है।

4. टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेटे के साथ तैयारी करते हुए नजर जसप्रीत बुमराह, इंटरनेट पर क्यूट वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने बेटे अंगद के साथ एक स्पेशल प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में बुमराह के साथ उनका छोटा बेटा अंगद नजर आ रहा है। अंगद भी अपने पिता के साथ गेंदबाजी करते हुए फुल मस्ती करते हुए नजर आया। तो वहीं, इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा- ‘ट्रेनिंग में मुझे नया साथी प्रेरित करता हुआ’

5. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी की सौगात, पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच, कप्तानी की एक बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि सिराज को रणजी ट्राॅफी 2025-26 के बचे हुए सीजन के लिए हैदराबाद क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दौरान वनडे टीम में उनकी वापसी के बाद यह नियुक्ति हुई है। हैदराबाद अभी भी एलीट ग्रुप डी में दावेदारी बनाए हुए है, इसलिए चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सिराज को सौंपी है। हैदराबाद को रणजी ट्राॅफी के बचे हुए सीजन में कुल दो मैच खेलने हैं, जिसमें मियां भाई उर्फ मोहम्मद सिराज कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

6. IND vs NZ: 3 खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में वाॅशिंगटन सुंदर को रिप्लेस कर सकते हैं

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए वाॅशिंगटन सुंदर, वनडे सीरीज के बाद अब 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

लेकिन मैनेजमेंट ने अभी तक टी20आई सीरीज के लिए सुंदर के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुंदर को टी20 सीरीज में रिप्लेस कर सकते हैं। आइए इन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं: 1. रमनदीप सिंह, 2. रियान पराग, 3. क्रुणाल पांड्या

7. IND U19 vs USA U19 WC 2026: जानिए कौन हैं स्विंग स्टार हेनिल पटेल, USA बल्लेबाजों की तोड़ी कमर

ज़िम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और यूएसए के बीच खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के इस फैसले को सही साबित किया युवा तेज गेंदबाज़ हेनिल पटेल ने, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से यूएसए के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया. हेनिल पटेल ने यूएसए के खिलाफ बेहतरीन स्पैल डालते 14 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले 18 वर्षीय हेनिल पटेल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की महारत के लिए जाने जाते हैं। साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी इनका जलवा रहा है और इसके साथ ही वो यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

8. कामरान अकमल ने मोहम्मद रिजवान को दी ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की सलाह, हाल में ही बीबीएल मैच में हुई थी बेइज्जती

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हाल ही में बिग बैश लीग में धीमी पारी खेलने के कारण बीच मैच से रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने मैच में टीम मैनेजमेंट के फैसला को माना और तुरंत मैदान से बाहर चले गए, जिसके कारण पाकिस्तानी के सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की काफी किरकिरी हुई। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कमरान अकमल ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बिग बैश लीग में हुए विवादास्पद ‘रिटायर्ड आउट’ पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सुझाव दिया है कि रिजवान को इस लीग से बीच में ही बाहर निकलकर पाकिस्तान लौट आना चाहिए।

আরো ताजा खबर

MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs RCB: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 20वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई...

IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया 

MI vs RCB (Image Credit- RCB/X) मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस...

शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जारी आईपीएल 2026 में एक नया और बड़ा क्रिकेट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया...

IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, SRH vs RR: top 3 players to watch out (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 21वें मैच में 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...