Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेटे के साथ तैयारी करते हुए नजर जसप्रीत बुमराह, इंटरनेट पर क्यूट वीडियो वायरल 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने बेटे अंगद के साथ एक स्पेशल प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले मैन इन ब्लू पांच मैचों की टी20आई सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। इस सीरीज से पहले बुमराह खुद को फिट रखते हुए प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में बुमराह के साथ उनका छोटा बेटा अंगद नजर आ रहा है। अंगद भी अपने पिता के साथ गेंदबाजी करते हुए फुल मस्ती करते हुए नजर आया। तो वहीं, इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा- ‘ट्रेनिंग में मुझे नया साथी प्रेरित करता हुआ’

देखें जसप्रीत बुमराह की वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे बुमराह

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना कर रही है। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बुमराह को आराम दिया है। अब बुमराह 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी बुधवार से नागपुर से होगी। इस सीरीज में बुमराह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से अपनी गेंदबाजी को पैनी करते हुए नजर आने वाले हैं।

दूसरी ओर, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट बुमराह के गेंदबाजी आंकड़ों के बारे में जानकारी दें, तो बुमराह ने टीम इंडिया के लिए खबर लिखे जाने तक 83 मैच खेले हैं। इस दौरान बुमराह ने 18.147 की औसत और 6.39 की इकाॅनमी रेट से कुल 103 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...

“ऐसा पहले कभी नहीं देखा” – जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित...