Skip to main content

ताजा खबर

14 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Photo Source: Instagram)

1) AUS vs IND: गाबा में टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं राणा और अश्विन, धाकड़ ऑलराउंडर की हुई टीम में एंट्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और आर अश्विन को बाहर करके रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को टीम में शामिल किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Champions Trophy 2025: आखिरकार PCB ने हाइब्रिड माॅडल स्वीकारा, भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे

Champions Trophy 2025: काफी लंबे चले घमासान के बाद आखिरकार आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पेश किए गए हाइब्रिड माॅडल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर आज 13 दिसंबर, शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जानकारी दी है। एपेक्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद, 8 टीमों वाला पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम अपने लीग मैच और अगर वह सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचती है, तो अपने मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाया कमाल, खेली कर्नाटक की ओर से बेहतरीन शतकीय पारी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पुरुष टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में झारखंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यह मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ। बता दें कि, अन्वय द्रविड़ ने इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी की और 153 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

4) Lanka T10: गॉल मार्वल्स के मालिक को मैच फिक्सिंग के आरोप में किया गया गिरफ्तार

श्रीलंका में इस समय लंका टी10 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंका टी10 फ्रेंचाइजी गॉल मार्वल्स के मालिक प्रेम ठाकुर को 12 दिसंबर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, प्रेम ठाकुर को टूर्नामेंट के शुरू होने के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 दिसंबर से इस नई लीग की शुरुआत हुई थी और पहले ही दिन 3 मैच खेले गए थे। इसमें गॉल मार्वल्स ने भी अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) BGT 2024: मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया टीम की छोटी गेंद की योजना हमारे सामने सफल रही है: शुभमन गिल

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू हो रहा है। हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस की छोटी गेंद की योजना पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जहां एक तरफ पहला टेस्ट टीम इंडिया ने अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने जीता। तीसरे टेस्ट मैच से पहले पैट कमिंस ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी शॉर्ट गेंद योजना ने हमेशा ही काम किया है। इसी को लेकर भारतीय बल्लेबाज ने अपना पक्ष रखा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) टिम साउदी के लिए हैमिल्टन टेस्ट होने वाला है और भी यादगार, यहां जाने क्या है पूरा मामला

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है। यह मुकाबला हैमिल्टन के Seddon Park में खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी के लिए काफी यादगार होने वाला है।  हैमिल्टन बोर्ड ने टिम साउदी के फेयरवेल टेस्ट के लिए उन्हें बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। हैमिल्टन के Seddon Park का एक छोर टिम साउदी एंड के नाम से जाना जाएगा। यह टिम साउदी के लिए काफी यादगार लम्हा होने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) BGT सीरीज के बजाए चैंपियंस ट्राॅफी को प्राथमिकता दे सकते हैं मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स

हाल में ही अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लेकर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सोर्स ने कहा है कि बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में अपनी वापसी की बजाए, वह चैंपियंस ट्राॅफी और आईपीएल 2025 में वापसी को प्राथमिकता दे सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में चोटिल होने के बाद, शमी ने करीब एक साल बाद हाल में घुटने की चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) SMAT: पहले सेमीफाइनल के दौरान हार्दिक पांड्या को गले लगाने के लिए मैदान पर दौड़ा पड़ा ये फैन, वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ क्रिकेट फैन हार्दिक पांड्या से गले मिलने के लिए स्टेडियम में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 23 दिसंबर, शुक्रवार को मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान कुछ क्रिकेट फैन मैदान पर, हार्दिक से गले मिलने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पकड़ने से पहले फैन हार्दिक से गले मिल चुका था। (पढ़ें पूरी खबर)

9) विराट कोहली से मिलने के लिए इस सुपर फैन ने तय किया 10279 किलोमीटर का सफर, पढ़ें बड़ी खबर

पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का एक सुपर फैन, उनसे मिलने के लिए सात-समंदर पार करके और 10279 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके ऑस्ट्रेलिया पहुंचा गया। बताया जा रहा शोभित विरमनी नाम का विराट का यह फैन भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले का रहने वाला है और उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया तक का एक लंबा सफर तय किया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Bumrah की बहुत चिंता हो रही है Sunil Gavaskar को, लिटिल मास्टर ने दे डाला सिराज-राणा को ज्ञान

 Star Sports के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Sunil Gavaskar ने सिराज, हर्षित और Jasprit Bumrah को लेकर बात की है। अपने बयान में सुनील गावस्कर ने कहा कि- काफी हद तक टीम इंडिया की गेंदबाजी बुमराह पर काफी ज्यादा निर्भर करती है, सिराज अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनको एक पारी में 5 विकेट लेने शुरू करने होंगे। अगर सिराज ऐसा नहीं कर पाते हैं तो बुमराह पर ज्यादा भार आ जाएगा, वहीं अगर 2-3 विकेट लेकर सिराज साझेदारी तोड़ते रहेंगे तो इससे बुमराह को काफी मदद होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...