Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: आखिरकार PCB ने हाइब्रिड माॅडल स्वीकारा, भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: काफी लंबे चले घमासान के बाद आखिरकार आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पेश किए गए हाइब्रिड माॅडल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर आज 13 दिसंबर, शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जानकारी दी है।

एपेक्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद, 8 टीमों वाला पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम अपने लीग मैच और अगर वह सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचती है, तो अपने मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।

गौरतलब है कि बीते समय में पीसीबी और बीसीसीआई के बीच हाइब्रिड माॅडल को लेकर काफी खींचातानी चली थी, लेकिन अब पीसीबी ने चैंपियंस ट्राॅफी के लिए हाइब्रिड माॅडल को स्वीकार कर लिया है, जो अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा।

साथ ही यह भी पता चला है कि पीसीबी को इस प्रतिष्ठित आयोजन के विशेष मेजबानी अधिकार खोने पर कोई अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके बजाय, पाकिस्तान 2027 के मौजूदा FTP (फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम) चक्र के समाप्त होने के बाद, आईसीसी महिला कार्यक्रम के किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करता हुआ नजर आ सकता है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के साथ भारत सरकार के राजनीतिक रिश्तों की वजह से बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था, कि अगर उन्हें भारत सरकार से अनुमित मिलती है, तब ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। लेकिन भारत सरकार से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला, जिस वजह से बीसीसीआई ने पीसीबी और आईसीसी के सामने हाइब्रिड माॅडल का प्रस्ताव रखा, जो अब स्वीकार कर लिया गया है।

पाकिस्तान है टूर्नामेंट की गत चैंपियन

दूसरी ओर, आपको इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो इसे आखिरी बार साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेला गया था। उस सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया था।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या आगामी टूर्नामेंट में गत चैंपियन पाकिस्तान अपने खिताब को बचा पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...